बिहार चुनाव में धनबल पर चुनाव आयोग की सर्जिकल स्ट्राइक!

EC Launches Mission Clean Polls in Bihar!

नई दिल्ली/प्रतिनिधि: निर्वाचन आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव में निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए सख्त रुख अपनाया है। चुनाव प्रक्रिया में धनबल और मतदाताओं को लुभाने वाले प्रलोभनों के बढ़ते इस्तेमाल पर चिंता जताते हुए आयोग ने सभी प्रवर्तन एजेंसियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।इन निर्देशों के तहत नकदी, शराब, कीमती वस्तुएं और अन्य प्रलोभन सामग्रियों की निगरानी बढ़ा दी गई है। अब तक राज्य भर में विभिन्न एजेंसियों की संयुक्त कार्रवाई के दौरान लगभग 34 करोड़ रुपये मूल्य की नकदी, शराब और अन्य सामान जब्त किए जा चुके हैं।आयोग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह के अवैध धन या वस्तु का उपयोग चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के उद्देश्य से नहीं किया जा सकेगा। इसके लिए आयकर विभाग, सीमा शुल्क, पुलिस, आबकारी विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) जैसी एजेंसियों को समन्वय के साथ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव आयोग का कहना है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए यह आवश्यक है कि मतदाता स्वतंत्र रूप से, बिना किसी दबाव या लालच के, अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बिहार में चल रही यह सघन कार्रवाई इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker