
गोरखपुरः दीपावली-छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने चलाई 122 स्पेशल ट्रेनें
Gorakhpur: North Eastern Railway runs 122 special trains for Diwali and Chhath.
नई दिल्ली/प्रतिनिधि: दीपावली और छठ पूजा के मौके पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने रिकॉर्ड संख्या में स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे कुल 122 पूजा विशेष ट्रेनें चला रहा है, जिनमें से 84 ट्रेनें पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों से शुरू होंगी और 38 ट्रेनें अलग-अलग प्रमुख शहरों से गुजरेंगी। ये ट्रेनें गोरखपुर, कोलकाता, आसनसोल, धनबाद, मुंबई, पुणे, नई दिल्ली, डिब्रुगढ़, गुवाहाटी, जोधपुर, रांची और वडोदरा सहित कई शहरों को जोड़ेंगी। त्योहारों में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण रेलवे ने गोरखपुर, छपरा, बनारस और लखनऊ जंक्शन पर विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान बनाया है। इन स्टेशनों पर अतिरिक्त होल्डिंग एरिया, ट्रेन डिस्प्ले बोर्ड, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, टॉयलेट और ड्रिंकिंग वॉटर की सुविधा उपलब्ध होगी। सुरक्षा के लिए आरपीएफ जवान बढ़ाए गए हैं और अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। रेलवे का यह कदम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। बाइट – पंकज कुमार सिंह, सीपीआरओ पूर्वोत्तर रेलवे



