प्रधानमंत्री ने दी प्रतिक्रिया — “ट्रम्प के ईमानदार शांति प्रयास सराहनीय”
Prime Minister’s Reaction — “Trump’s sincere peace efforts are commendable”

नई दिल्ली प्रतिनिधि: प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने दो साल से अधिक समय तक बंधक बनाए गए सभी लोगों की रिहाई का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि यह रिहाई उनके परिवारों के साहस, अमेरिकी राष्ट्रपति श्री डोनाल्ड ट्रंप के शांति प्रयासों और इज़राइल के प्रधानमंत्री श्री बेंजामिन नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का परिणाम है।
प्रधानमंत्री मोदी ने क्षेत्र में स्थायी शांति लाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप के ईमानदार प्रयासों के प्रति समर्थन भी व्यक्त किया।
एक्स (पूर्व ट्विटर) पर अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा,
“हम दो साल से अधिक समय तक बंधक बनाए रखने के बाद सभी बंधकों की रिहाई का स्वागत करते हैं। उनकी आजादी उनके परिवारों के साहस, राष्ट्रपति श्री ट्रंप के अटूट शांति प्रयासों और प्रधानमंत्री श्री नेतन्याहू के दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। हम क्षेत्र में शांति लाने के राष्ट्रपति श्री ट्रंप के ईमानदार प्रयासों का समर्थन करते हैं।”
प्रधानमंत्री का यह बयान क्षेत्रीय शांति और सहयोग के प्रति भारत के समर्थन को एक बार फिर रेखांकित करता है।



