Trending

नवी मुंबई में जिलास्तरीय कैरम स्पर्धा संपन्न, 819 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

819 खिलाड़ियों ने लिया भाग; विजेता खिलाड़ी विभागीय स्पर्धा के लिए चयनित

नवी मुंबई/प्रतिनिधि: नवी मुंबई: नवी मुंबई महानगरपालिका के क्रीड़ा व सांस्कृतिक विभाग के सौजन्य से 8 और 9 सितंबर 2025 को आयोजित जिलास्तरीय शालेय कैरम स्पर्धा 2025-26 अत्यंत उत्साह, प्रतिस्पर्धा और खेलभावना के वातावरण में संपन्न हुई। ऐरोली स्पोर्ट्स असोसिएशन के आधुनिक सुविधाओं से युक्त सभागृह में दो दिवसीय इस स्पर्धा में शहर के विभिन्न स्कूलों और कनिष्ठ महाविद्यालयों से कुल 819 खिलाड़ियों (465 बालक व 344 बालिकाएं) ने भाग लिया। स्पर्धा का अनौपचारिक उद्घाटन ऐरोली स्पोर्ट्स असोसिएशन के सचिव डॉ. हेमंत अनार्थे के करकमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर क्रीड़ा अधिकारी रेवप्पा गुरव, जिलास्तरीय क्रीड़ा सदस्य धनंजय वनमाळी तथा असोसिएशन के साटम सहित अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।

तीन आयु वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

प्रतियोगिता में 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष से कम आयु वर्गों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष खिलाड़ियों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई, जो नवी मुंबई मनपा द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के प्रयासों का साकार रूप है।

विजेताओं की सूची: बालक वर्ग 14 वर्ष से कम आयु वर्ग
स्थान खिलाड़ी का नाम विद्यालय
प्रथम वेदांत मांढरे IES नवी मुंबई हायस्कूल, वाशी
द्वितीय शिवराम कस्तुरी ए.पी.जे. स्कूल, नेरुल
तृतीय तन्मय पवार डॉ. डी.वाय. पाटील इंटरनॅशनल स्कूल, नेरुल
चतुर्थ मितेश माने सेंट झेवियर्स हाईस्कूल, नेरुल
पंचम वेद सुरवे सेंट झेवियर्स हाईस्कूल, नेरुल
17 वर्ष से कम आयु वर्ग
स्थान खिलाड़ी का नाम विद्यालय
प्रथम कौस्तव जयसवाल पोद्दार इंटरनॅशनल स्कूल (CBSE), नेरुल
द्वितीय रोहन तायडे ICL कॉलेज, वाशी
तृतीय हेम नंदा क्राइस्ट अकॅडमी, कोपरखैरणे
चतुर्थ संचित गावरे सेंट झेवियर्स हाईस्कूल, ऐरोली
पंचम विघ्नेश कदम हाईस्कूल व ज्युनियर कॉलेज, सानपाडा
19 वर्ष से कम आयु वर्ग
स्थान खिलाड़ी का नाम विद्यालय
प्रथम सुयश पाटील सेंट झेवियर्स हाईस्कूल, नेरुल
द्वितीय कपिल शेषवारे सेंट झेवियर्स हाईस्कूल, नेरुल
तृतीय ऋषिकेश गव्हाणे कर्मवीर भाऊराव पाटील कॉलेज, वाशी
चतुर्थ इमाद अहमद ए.पी.जे. स्कूल, नेरुल
पंचम रमेश मुळे न्यू होरायझन स्कॉलर स्कूल, ऐरोली

बालिका वर्ग 14 वर्ष से कम आयु वर्ग
स्थान खिलाड़ी का नाम विद्यालय
प्रथम सारा शेख IES नवी मुंबई हायस्कूल, वाशी
द्वितीय वीरा गोतारणे न्यू होरायझन स्कॉलर स्कूल, ऐरोली
तृतीय सिया शेलके डॉ. डी.वाय. पाटील इंटरनॅशनल स्कूल, नेरुल
चतुर्थ अनन्या खटावकर वाशी इंग्लिश हायस्कूल व टिळक ज्युनियर कॉलेज, वाशी
पंचम हुडा खान सेंट लॉरेन्स हाईस्कूल, वाशी
मुंबई विभागीय स्पर्धा के लिए चयनित खिलाड़ी

उपरोक्त सभी विजेता खिलाड़ी आगामी मुंबई विभाग स्तरीय क्रीड़ा स्पर्धा में हिस्सा लेने के लिए पात्र घोषित किए गए हैं। मनपा आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफल आयोजन में ऐरोली स्पोर्ट्स असोसिएशन के सभी ट्रस्टियों, प्रबंधन समिति और नवी मुंबई महानगरपालिका के क्रीड़ा व सांस्कृतिक विभाग का योगदान सराहनीय रहा। आयोजन के सफल संपादन से यह सिद्ध होता है कि महानगरपालिका द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने हेतु किए जा रहे प्रयास सार्थक हो रहे हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker