Trending

गणेशोत्सव के प्रबोधनात्मक पोस्टर लगाने पर सनातन के साधक को पुलिस ने हिरासत में लिया

सनातन संस्था ने दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

मुंबई/प्रतिनिधी: गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई के शिवड़ी क्षेत्र में “आदर्श गणेशोत्सव कैसे मनाएं” इस विषय पर जनजागृति हेतु पोस्टर लगानेवाले सनातन संस्था के साधक संदीप शिंगाडे को किडवाई मार्ग पुलिस ने किसी भी वैधानिक प्रक्रिया का पालन किए बिना अवैध रूप से हिरासत में लेकर डेढ़ घंटे तक मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। सनातन संस्था इस पुलिसिया मनमानी और दमनकारी कृत्य की तीव्र शब्दों में निंदा करती है। इस घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जाए, ऐसी मांग महाराष्ट्र के गृहमंत्री और मुंबई पुलिस आयुक्त से की गई है, यह जानकारी सनातन संस्था के प्रवक्ता अभय वर्तक ने दी।

26 अगस्त 2025 को रात 7:30 बजे जब शिंगाडे “आदर्श गणेशोत्सव कैसे मनाएं” यह पोस्टर लगा रहे थे, तब पुलिसकर्मी कोळेकर, कांबळी और रामसिंग ने उन्हें बिना किसी वारंट या कारण के जबरन हिरासत में लिया। उन्हें किडवाई मार्ग पुलिस स्टेशन ले जाया गया और रात 9 बजे तक पुलिस अधिकारी घाडगे ने उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पूछताछ के नाम पर उन्हें धमकाया गया, उनका व्यक्तिगत मोबाइल जब्त कर उससे निजी जानकारी प्राप्त की गई, कॉल लॉग्स और निजी दस्तावेजों की तस्वीरें ली गईं, उन्हें अपने वकील या परिवार से संपर्क नहीं करने दिया गया और अंततः रात 9 बजे बिना किसी लिखित दस्तावेज के उन्हें रिहा किया गया। यह संपूर्ण प्रक्रिया भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35 का सीधा उल्लंघन है और पुलिस के अधिकारों के दुरुपयोग का गंभीर उदाहरण है।

अभय वर्तक ने आगे कहा कि, “गणेशोत्सव के समय यदि हम गणेशपूजन की विधि, गणेशजी की कृपा कैसे प्राप्त करें, और आदर्श गणेशोत्सव कैसे मनाया जाए, इस पर मार्गदर्शन करें, तो क्या यह अपराध है ? यह भारतीय संविधान द्वारा दिए गए धार्मिक स्वतंत्रता के अधिकार का घोर उल्लंघन है। हिंदू त्योहारों के समय हिंदुओं की इस तरह की आवाज दबाना हम कदापी स्वीकार नहीं करेंगे। यदि मुंबई पुलिस आयुक्त दोषी अधिकारियों पर तुरंत कानूनी कार्यवाही नहीं करते, तो हम महाराष्ट्र राज्य मानवाधिकार आयोग में शिकायत दर्ज करेंगे और दोषियों को दंड मिलने तक इस प्रकरण का अंत तक पीछा करेंगे

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker