महाराष्ट्र में JMA की जोरदार एन्ट्री, पत्रकारों को न्याय और सम्मान दिलाने की तैयारी-हंसराज कन्नोजिया
Journalist & Media Association (JMA) Steps into Maharashtra with Power, Ensuring Dignity and Justice for Journalists"
मुंबई, विशेष प्रतिनिधिः महाराष्ट्र में जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन (JMA) ने जोरदार दस्तक देते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की है. 12 अगस्त को बीएमसी कैंटिन हॉल में जेएमए के स्टेट कोआर्डिनेटर सुधीर शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित एक विशेष बैठक में वरिष्ठ पत्रकार हंसराज कन्नौजिया को महाराष्ट्र का अध्यक्ष चुना गया. इस बैठक में विविध मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि पत्रकार मौजूद रहे. यहां सर्वसहमति से तरुण मित्र दैनिक के मुंबई ब्यूरो चीफ हंसराज कन्नोजिया को महाराष्ट्र राज्य का अध्यक्ष, वहीं सामना के पत्रकार अर्जुन कांबले को महासचिव एवं डीडी न्यूज के रिपोर्टर आनंद श्रीवास्तव को ट्रेजरर चुना गया. नवनियुक्त राज्य अध्यक्ष हंसराज कन्नोजिया की अनुशंसा पर संगठन को मजबूती देने कुल 11 पदाधिकारियों एवं सभासदों की नई कमेटी की घोषणा की गयी. महाराष्ट्र की प्रथम वर्किंग कमेटी में सुनिल महाकाल, सुनिल निकम, और रमेश औताड़े को उपाध्यक्ष, भालचंद्र नेमाने और राज पांडेय को सह सचिव, वहीं नवभारत के प्रतिनिधि उत्तम सिंह हरजाई को सह कोषाध्यक्ष चुना गया है. गौरतलब है कि जेएमए भारत सरकार की 8 सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी में से एक प्रमुख एसआरबी है. JMAGC डिजिटल मीडिया मॉनिटरिंग एवं रेगुलेटर का काम करती है. पत्रकार एवं मीडिया संघ से देश भर के हजारों पत्रकार और मीडिया कर्मी जुड़े हुए हैं.
JMA,श्रमजीवी मीडिया को प्रोत्साहन और पहचान दिलाएगा-सुधीर शर्मा
वहीं जेएमए के स्टेट कोऑर्डिनेटर सुधीर शर्मा ने कहा कि आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ी संख्या में असंगठित मीडिया कर्मी हैं. सैकड़ों साप्ताहिक अखबारों के प्रतिनिधि और डिजिटल मीडिया कर्मी आज सरकार की दोहरी नीति से उपेक्षित हैं और आर्थिक संकट झेल रहे हैं. केंद्र सरकार ने जमीनी स्तर पर काम करने वाले मीडिया को आधार और पहचान देने डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड 2021 के तहत सेल्फ रेगुलेटरी बॉडी यानी SRB का गठन किया ताकि श्रमजीवी पत्र पत्रिकाएं, और पत्रकारों की पहचान और पंजीकरण हो सके. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है. स्टेट कोऑर्डिनेटर सुधीर शर्मा ने अध्यक्ष हंसराज कन्नोजिया एवं टीम को बधाई देते हुए भरोसा दिलाया कि जेएमए की महाराष्ट्र यूनिट अपनी मजबूत उपस्थिति के साथ ऐसे सभी उपेक्षित-असंगठित मीडिया कर्मियों को उनके हक और अधिकारों की जानकारी देने और उन्हें जोड़ते हुए नयी पहचाने दिलाने का काम करेगी.
उपेक्षित-असंगठित पत्रकारों को आगे बढ़ाएंगे हक दिलाएंगे -हंसराज कन्नोजिया-अध्यक्ष
जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष हंसराज कन्नोजिया ने अपनी नियुक्ति पर स्टेट कोआर्डिनेटर सुधीर शर्मा एवं जेएमए के फाउंडर प्रेसिडेंट (JMAGC) प्रमुख वायसाख सुरेश एवं नेशनल सेक्रेटरी अरुमुखन पिल्लई का आभार जताया. हंसराज कन्नोजिया ने कहा कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में असंगठित मीडिया कर्मी और पत्रकार हैं जिन्हें नियमित वेतन, पहचान पत्र तक नहीं मिल रहा है. लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार उपेक्षित हैं, पीड़ित हैं. जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन ऐसे पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को सम्मान और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने मुंबई महानगर और राज्य के असंगठित मीडिया कर्मियों को जेएमए से जुड़ने का आह्वान किया.हंसराज कन्नोजिया ने कहा कि जल्द ही राज्य के अलग अलग जिलों की टीम का गठन किया जाएगा. उन्होंने कहा, जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन एक ऐसी संजीवनी बूटी है।यह अन्याय के विरुद्ध अधिकारों की लड़ाई में कानूनी मंत्र प्रदान करेगा जिससे मीडियाकर्मियों को न्यायिक अधिकार, व्यवस्था और प्राधिकार प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
हंसराज कन्नोजिया ने कहा कि महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में असंगठित मीडिया कर्मी और पत्रकार हैं जिन्हें नियमित वेतन, पहचान पत्र तक नहीं मिल रहा है. लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहे जाने वाले पत्रकार उपेक्षित हैं, पीड़ित हैं. जर्नलिस्ट एंड मीडिया एसोसिएशन ऐसे पत्रकारों और मीडिया कर्मियों को सम्मान और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.



