Trending

Ramadas Atahawle on Constitution : जब तक सूरज चांद रहेगा, संविधान कायम रहेगा-नवी मुंबई में बोले केंद्रीय मंत्री

Ramadas Atahawle claims whenever sun and moon exist, the constitution will remain intact.

नवी मुंबई/सीएल गुप्ताः भारतीय संविधान के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार की शाम नवी मुंबई में संविधान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लोक कल्याण और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कई विशिष्ट जनों को सम्मानित किया गया. इस कार्यक्रम में रिपाई (आठवले) गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास आठवले खासतौर पर मौजूद रहे। धम्मदान ट्रस्ट आयोजित इस सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने बेलापुर की विधायक मंदाताई म्हात्रे को विश्वशांति पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया वहीं, डॉ.भारत पाटनकर को विशेष गौरव पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.डॉ. पाटणकर के अस्वस्थ होने के कारण यह पुरस्कार उनके परिजनों ने ग्रहण किया. इस कार्यक्रम आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किया गया. यहां महाराष्ट्र के विविध क्षेत्रों से आए कलाकारों ने बाबासाहेब आंबेडकर और संविधान पर प्रबोधनात्मक गीत प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा कि सब मंत्रमुग्ध हो गए.

संविधान हमारा मार्गदर्शक है, यह अटल रहेगा-केंद्रीय मंत्री

रिपाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले ने धम्मदान ट्रस्ट के संविधान जागरूकता कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए पुरस्कार पाने वाले सत्कारमूर्तियों को शुभेच्छा प्रदान की. केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री ने कहा कि संविधान हमारा मार्गदर्शक है और जब तक सूरज – चांद रहेगा, भारत का संविधान अटल और अखंड रहेगा। 

लोक कल्याण एवं सामाजिक समरसता का सम्मान-विधायक मंदा म्हात्रे

वहीं विधायक मंदाताई म्हात्रे ने सामाजिक समरसता, और लोककल्याण के लिए मिले विश्वशांति पुरस्कार के लिए धम्मदान ट्रस्ट के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह सभी कार्यकर्ताओं और मार्गदर्शकों का गौरव है जिन्होंने अच्छा करने के लिए रास्ता दिखाया. संविधान जागरूकता कार्यक्रम में धम्मदान ट्रस्ट के प्रवीण मोरे, बालासाहेब बनसोडे, पूर्व महापौर सुधाकर सोनावणे, गौतम सोनावणे, विजय राजेमल, सुरेश नारसिंह, एड.बीके बर्वे, रिपाई नवी मुंबई कार्याध्यक्ष धरमशी पटेल समेत तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. रिपाई जिलाध्यक्ष महेश खरे एवं धम्मदान ट्रस्ट के प्रवीण मोरे ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह मार्गदर्शकों औऱ हितचिंतकों को समर्पित है, जिन्होंने समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति के लिए आभार जताया.

Ramdas Athawale: संविधान जागरूकता कार्यक्रम में  दिग्गजों का पुरस्कार | Mahesh Khare 

रिपाई जिलाध्यक्ष महेश खरे एवं धम्मदान ट्रस्ट के प्रवीण मोरे ने कहा कि यह पुरस्कार समारोह मार्गदर्शकों औऱ हितचिंतकों को समर्पित है, जिन्होंने समाजहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति के लिए आभार जताया.  
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker