Suraj Patil Birthday: युवा नेता सूरज पाटिल ने जन्मदिन को बनाया सेवा और सहयोग की मिसाल
Suraj Patil Birthday: MLA Ganesh naik felicitated many students and ealders
Navi Mumbai : बीजेपी के युवा नेता और कुकशेत गांव की बुलंद आवाज सूरज बालाराम पाटिल का जन्मदिन आज सेवा, सहयोग और सम्मान की मिसाल रहा. आगरी कोली भवन नेरुल में आयोजित इस अभिष्टचिंतन कार्यक्रम में लोकनेता वन मंत्री गणेश नाईक के हाथों गुणवंत विद्यार्थियों का सम्मान और नोटबुक वितरण किया गया. वहीं वरिष्ठ नागरिकों- और महिलाओं छतरी बांटते हुए उनका सत्कार किया गया. इस अवसर पर भाव और भक्ति गीतों की स्वर धारा के बीच कौटुंबिक स्नेह मिलन देखने लायक रहा. कार्यक्रम में पूर्व महापौर जयवंत सुतार, वरिष्ठ नेता दशरथ भगत, रविंद्र इथापे, पूर्व नगरसेवक मुनव्वर पटेल, अमृत मेढ़कर, रतन मांडवे, अशोक त्रिपाठी समेत तमाम दिग्गज मौजूद रहे. तेजतर्रार नगरसेवक और सच्चे जनसेवक की पहचान बन चुके सूरज पाटिल ने यहां केक काटा और सभी की शुभकामनाएं स्वीकार की.
सूरज पाटिल की पहल युवाओं और बुजुर्गों के लिए मददगार-वनमंत्री गणेश नाईक
युवा नेता की पहल पर छात्रों को नोटबुक और बुजुर्गों को छाते बांटने का कार्यक्रम सेवा-सहयोग और सम्मान की नई मिसाल बना. इस अवसर पर वनमंत्री गणेश नाईक ने युवा नेता सूरज पाटिल के जन्मदिन पर चलाए गए विविध उपक्रमों को जनता की सेवा और सम्मान का कार्यक्रम बताया और युवा नेता की जमकर सराहना की.वन मंत्री गणेश नाईक ने सूरज पाटिल के व्यवहार और व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निष्ठावान कार्यकर्ताओं पर हमें अभिमान है . ऐसे कार्यकर्ताओं के पीछे मेरा समर्थन कायम रहेगा.मेरा जन्मदिन, जनता की सेवा का अवसर है-सूरज पाटिल
वहीं खुद अपने जन्मदिन पर हजारों समर्थकों और बीजेपी कार्यकर्ताओं से मिली बधाई के लिए आभार जताते हुए युवा नेता सूरज पाटिल ने कहा कि लोकनेता गणेश नाईक ने हमेशा जन्मदिन पर जनसेवा करने की सीख दी है. इसे आगे बढ़ाते हुए आज विद्यार्थियों, बुजुर्गों और महिलाओं का सम्मान और उन्हें सेवा देने की कोशिश की है. सूरज पाटिल ने कहा कि जन्मदिन पर आनंद का क्षण सभी के लिए आनंदित करने वाला बने यही उद्देश्य लेकर काम कर रहे हैं.


