MLA Manda Mhatre | CM Devendra Fadnavis के जन्मदिन पर रक्तदान, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
MLA Manda Mhatre | CM Devendra Fadnavis के जन्मदिन पर रक्तदान, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई
Navi Mumbai : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर आज नवी मुंबई में कई सामाजिक कार्यक्रम चलाए गए. विधायक मंदाताई म्हात्रे के सौजन्य के जनसंपर्क कार्यालय वाशी में आयोजित इस रक्तदान शिविर में बीजेपी कार्यकर्ता और नागरिकों ने रक्तदान कर राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जन्मदिन की सौगात दी. इस अवसर पर बीजेपी के बेलापुर विधानसभा संयोजक निलेश म्हात्रे, युवा नेता शार्दूल कौशिक, वाशी मंडल अध्यक्ष विकास सोरटे, विक्रम शिंदे, प्रताप भोस्कर समेत तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे. जिन्होंने रक्तदान किया और सेवा का संदेश दिया.
https://youtu.be/F21AIg_q3Hw?si=PxWTPP629C3zT_u4
हीं इस रक्तदान शिविर की आयोजक विधायक मंदा म्हात्रे ने अपने चहेते मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान से उत्तम कोई दान नहीं होता, इसलिए जीवन बचाने का उपक्रम चलाकर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी गयी.


