Trending

Devendra Fadnavis Birthday | देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर रक्तदान, नोटबुक वितरण | Pandurang Amle

Devendra Fadnavis Birthday | देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर रक्तदान, नोटबुक वितरण | Pandurang Amle

Navi Mumbai : मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर आज नवी मुंबई के सानपाड़ा में कई जनसेवी उपक्रम चलाए गए. युवा नेता पांडुरंग आमले के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत रक्तदान शिविर से हुई. केमिस्ट भवन सानपाड़ा में आज सैकड़ों लोगों ने रक्तदान करते हुए इस सेवा को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नाम समर्पित किया. इस अवसर पर सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने भी रक्तदान किया,.स्थानीय विधायक मंदाताई म्हात्रे ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर उनका हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारी जगन्नाथ जगताप, भाऊ भापकर, शारदा ताई आमले समेत तमाम लोग मौजूद रहे.

https://youtu.be/uPw4ymDZS1I?si=JLW6b3Qedl20zk8W

सानपाड़ा में रक्तदान शिविर के साथ ही छात्रों को मुफ्त नोटबुक का वितरण किया गया. युवा नेता पांडुरंग आमले और समाजसेविका शारदाताई आमले के सौजन्य से यहां स्वामी विवेकानंद स्कूल के छात्रों को नोटबुक बांटी गई. वहीं विधायक मंदाताई म्हात्रे ने भी विद्यार्थियों को नोटबुक का वितरण किया. उन्होंने इस उपक्रम के लिए युवा नेता पांडुरंग आमले की प्रशंसा की

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker