Devendra Fadnavis Birthday: नवी मुंबई BJP का रोजगार मेला, सैकड़ों को मिली नौकरी | Dr. Rajesh Patil
Devendra Fadnavis Birthday: नवी मुंबई BJP का रोजगार मेला, सैकड़ों को मिली नौकरी | Dr. Rajesh Patil
Navi Mumbai : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर आज नवी मुंबई बीजेपी ने आज कोपरखैरणे में रोजगार मेले का आयोजन किया गया. जिला कौशल्य विकास रोजगार विभाग ठाणे के सौजन्य से आयोजित इस जॉब फेयर में 40 स्टॉल्स लगाए गए जहां विविध कंपनियों के जरिए 1000 रोजगार उपलब्ध कराई गयी. यहां युवाओं को उद्योजक बनाने आर्थिक सहायता दिलाने विशेष सहायता और मार्गदर्शन भी किया गया. रोजगार मेले का उद्घाटन पूर्व सांसद डॉ.संजीव नाईक, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ.राजेश पाटिल, कौशल्य विकास विभाग के उपायुक्त सचिन जाधव, सहायक आयुक्त संध्या सालुंखे, अन्ना साहेब पाटिल महामंडल के जिला समन्वयक शुभम शिंदे, भारतीताई रविकांत पाटिल, पूर्व जिलाध्यक्ष सीवी रेड्डी, हिंदीभाषी राजेश राय, दत्ता घंगाले, कृष्णा पाटिल समेत तमाम लोग मौजूद रहे.
https://youtu.be/qG4GA9qiKLM?si=bCnSo6fkd4gAh5x1
इस अवसर पर रोजगार मेले के उद्धाटक डॉ. संजीव नाईक एवं बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस राज्य के विकास के लिए काम कर रहे हैं. इसलिए उनके जन्मदिन पर युवाओं के लिए रोजगार मेला आयोजित किया गया. बीजेपी नेताओं ने कहा कि आज सैकड़ों युवाओं को सीधा रोजगार और नौकरी मिली है. वहीं जिला कौशल्य विकास रोजगार विभाग की सहायक आयुक्त ने जॉब फेयर की जानकारी देते हुए इसे नवी मुंबई के युवाओं के लिए उपयोगी बताया.


