
Motion Kharghar Launches : खारघर में मोशन का शुभारंभ | NEET-JEE की कोचिंग हुई आसान
Motion launched in Kharghar | NEET-JEE coaching made easy
खारघर/ प्रतिनिधिः कोटा का मशहूर कोचिंग इंस्टीट्यूट मोशन अब नवी मुंबई के खारघर में प्रारंभ हो गया है. एजुकेशन हब में मोशन के माध्यम से छात्र अब जेईई, नीट एवं फाउंडेशन कोर्स की कोचिंग आसानी से ले सकेंगे. आज विधायक प्रशांत ठाकुर ने खारघर सेक्टर 13 की स्वीटड्रीम बिल्डिंग में खोले गए मोशन इंस्टीट्यूट का पारंपरिक ढंग से उद्धाटन किया. मोशन इन्स्टीट्यूट अपने इनोवेटिव टेक्नीकल एजुकेशन के लिए देश भर में मशहूर है. कोटा में मोशन लाखों विद्यार्थियों का कैरियर संवार चुका है. अब मोशन खारघर से नए चैप्टर की शुरुआत हो रही है. उद्धाटन अवसर पर मोशन खारघर के मेंटर रत्नेंद्र सिंह, डायरेक्टर नीतू सिंह, डायरेक्टर सायली राय, डायरेक्टर सुबोध गुप्ता, विशेष अतिथि अजीट डिवटे, अमित भटीजा और टीम मेंबर विनोद ढाले समेत तमाम छात्र मौजूद थे.
नवी मुंबई-पनवेल के छात्रों के लिए होगा फायदा-प्रशांत ठाकुर
मोशन खारघर का उद्धाटन करते हुए स्थानीय विधायक प्रशांत ठाकुर ने कहा कि खारघर एजुकेशन हब है. यहां तमाम इंस्टीट्यूट हैं ऐसे में मोशन के शुभारंभ से नवी मुंबई और रायगड़ पनवेल के हजारों छात्र छात्रों को तकनीकी शिक्षण हासिल करने और अपना कैरियर संवारने में मदद मिलेगी.इनोवेटिव अप्रोच से छात्रों को प्रशिक्षण, मोशन की यूएसपी-रत्नेंद्र सिंह
वहीं मोशन खारघर के मेंटर रत्नेंद्र सिंह एवं विशेष अतिथि अजीत डिवटे ने यहां के टेक्नीकल कोर्सेस की सराहना की. उन्होंने कहा कि मोशन कोटा की पहचान रहा है. यहां प्रत्येक छात्र की एबिलिटी और स्ट्रेंथ की परख करते हुए उसकी कमियों को सुधारने पर फोकस किया जाता है ताकि छात्र खुद के दम पर कैरियर बनाने में सफल हो सकें. उन्होंने जेईई, नीट और फाउंडेशन कोर्स की जानकारी देते हुए विश्वास जताया कि मोशन खारघर यहां के हजारों छात्रों को नया आयाम देगा.
मोशन है तो भरोसा है-विद्यार्थियों की राय
Motion Kharghar Launches : खारघर में मोशन का शुभारंभ | NEET-JEE की कोचिंग हुई आसान | Prashant Thakur ने किया उद्धाटन



