Trending

MNS में नई आचारसंहिता लागू, मीडिया से दूरी का आदेश

New code of conduct implemented in MNS, order to distance from media

मुंबई/प्रतिनिधि : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी पार्टी में एक बड़ा और सख्त निर्णय लिया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को साफ शब्दों में आदेश दिया है कि वे किसी भी मीडिया संस्थान – चाहे वह प्रिंट हो, इलेक्ट्रॉनिक हो या डिजिटल मिडिया में बिना अनुमति के कोई संवाद न करें। राज ठाकरे ने यह स्पष्ट कर दिया है कि पार्टी का कोई भी नेता या कार्यकर्ता अपना मत सोशल मीडिया पर वीडियो या पोस्ट के माध्यम से भी साझा नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी की एकरूपता भंग होती है और ग़लत संदेश समाज में जाता है।

राज ठाकरे ने अपने इस आदेश में पार्टी के अधिकृत प्रवक्ताओं को भी शामिल किया है। उन्होंने कहा –

“जिन्हें पार्टी का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है, वे भी मेरी पूर्व अनुमति के किसी भी मीडिया प्लेटफॉर्म पर बयान नहीं देंगे और न ही सोशल मीडिया पर कोई पोस्ट साझा करेंगे।”

यह निर्णय राज ठाकरे ने पार्टी में अनुशासन बनाए रखने, भीतरूनी गुटबाजी को रोकने, और जनता के बीच एक सशक्त और एकजुट छवि प्रस्तुत करने के उद्देश्य से लिया है।

फैसले के पीछे क्या है मंशा?

मनसे सूत्रों के मुताबिक, हाल के दिनों में कई नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा बिना सोच-विचार के दिए गए बयानों ने पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाया है। इन हालात को देखते हुए राज ठाकरे ने यह कदम उठाया है ताकि मीडिया में पार्टी की ओर से केवल आधिकारिक और संतुलित वक्तव्य ही जाएं। राज ठाकरे के इस आदेश पर अब यह देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी के सभी स्तरों पर इसका पालन होता है या नहीं। मनसे के कुछ नेता और कार्यकर्ता अक्सर अपने आक्रामक और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में यह निर्देश कितनी सख्ती से लागू होता है, और क्या इसका उल्लंघन करने वालों पर कोई कार्रवाई होगी, इस पर सबकी नजर रहेगी। राज ठाकरे का यह कदम पार्टी को एक नियंत्रित, अनुशासित और एकमत वाली छवि देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है। यह निर्णय न केवल मीडिया प्रबंधन के लिहाज से अहम है, बल्कि इससे पार्टी के अंदरूनी संचालन में भी पारदर्शिता और स्पष्टता आएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker