Trending

नवी मुंबई के छात्रों के लिए बीजेपी का कैरियर गाइडेंस शिविर, IAS अविनाश धर्माधिकारी ने दिया सक्सेस मंत्र

BJP's career guidance camp for students of Navi Mumbai

नवी मुंबई / प्रतिनिधि : भारतीय जनता पार्टी नवी मुंबई की ओर से आज विविध स्पर्धा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्रों के लिए मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया.जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल के नेतृत्व में वाशी के विष्णुदास भावे ऑडिटोरियम में आयोजित इस शिविर में आईएएस अविनाश धर्माधिकारी ने छात्रों का मार्गदर्शन किया. इस शिविर में हजारों विद्यार्थी मौजूद रहे जिन्हें यूपीएससी, एमपीएससी, बैंकिंग और डिफेंस सेक्टर में करियर बनाने के लिए जरूरी आइडिया और जानकारी दी गई. यहां विधायक मंदा म्हात्रे, पूर्व सांसद संजीव नाईक, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एड.अनिल कौशिक, प्रवक्ता राजू शिंदे, उभा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश राय, पूर्व महापौर जयवंत सुतार, दत्ता घंघाले, डॉ.जयाजी नाथ समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

मददगार बनेगा शिविर – डॉ. राजेश पाटिल

इस मार्गदर्शन शिविर में उपस्थित 10वीं और 12वीं के कई छात्रों को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया.  इस दौरान विधायक एवं अन्य नेताओं ने छात्रों का हौसला बढ़ाया, और शिविर को स्पर्धा परीक्षाओं के लिए उपयोगी बताया. वहीं बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल ने कहा कि आईएएस अविनाश धर्माधिकारी चाणक्य मंडल के जरिए छात्रों का कैरियर संवारने का काम कर रहे हैं,  उनका मार्गदर्शन छात्रों को कैरियर चुनने, के साथ ही स्पर्धा परीक्षाओं में विजेता बनने में मददगार बनेगा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker