
पनवेल में चंदूकाका सर्राफ प्रालि सुवर्ण पेढी का शुभारंभ, Actress सायली संजीव ने किया उद्धाटन
Chandukaka Saraf Pvt. Ltd. Gold hall inaugurated by Actress Sayali Sanjeev
पनवेल/ लालचंद यादवः आर्थिक राजधानी मुंबई और कोकण को जोड़ने वाले आधुनिक शहर पनवेल में आज शुक्रवार को चंदूकाका सराफ प्रा. लि. सुवर्ण पेढ़ी की नई शाखा का शुभारंभ हो गया. चंदू काका सराफ प्रालि 198 वर्षों की स्वर्णिम परंपरा रखने वाली सुवर्ण पेढी है. आज मशहूर फिल्म अभिनेत्री सायली संजीव ने चंदू काका सराफ प्रालि की इस शाखा का पारंपरिक उद्घाटन किया. इस अवसर कई नेताओं और दिग्गजों ने उपस्थित रहकर बधाई की. कार्यक्रम में पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर, आरएसपी के मुखिया महादेव जानकर, कांग्रेस नेता महेंद्र घरत, पूर्व मेयर कविता चौतमोल, एड. वृषाली वाघमारे, विलास कोठारी, विश्वतेज साल्वी, विन्द्रा घरत, पूर्व डिप्टी मेयर चारुशीला घरत, राजश्री वावेकर, मनीषताई ठाकुर, मोतीलाल जैन, डॉ. अनिकेत कुंभोजकर, डॉ. प्रियंका कुंभोजकर, निकेत फाडे और सेजल पाटिल समेत तमाम लोग मौजूद रहे.
अभिनेत्री सायली संजीव ने किया उद्धाटन
मशहूर फिल्म अभिनेत्री सायली संजीव ने तमाम नेताओं और दिग्गजों की उपस्थिति में चंदूकाका सर्राफ प्राइवेट लिमिटेड सुवर्ण पेढ़ी का फीता काटकर उद्धाटन किया. उन्होंने कहा कि चंदूकाका सर्राफ सुवर्ण पेढ़ी अपने ग्राहकों को लाभ और शुद्ध सोना देकर अटूट रिश्ता कायम कर लिया है. 198 वर्षों से यानी 20 दशकों से चली आ रही यह परंपरा इसका सबूत है. उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस तरह पनवेलकरों ने अपना प्रतिसाद दिया उसके जरिए यह सुवर्ण पेढ़ी सर्वाधिक लोकप्रिय शाखा बनेगी.
पनवेलकरों की पसंद बनेगी चंदूकाका सर्राफ सुवर्ण पेढ़ी-रामशेठ ठाकुर
पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर, आरएसपी प्रमुख महादेव जानकर एवं महेंद्र घरत ने चंदू काका सराफ प्रालि के अध्यक्ष किशोर कुमार शाह, निदेशक नेहा किशोर कुमार शाह और प्रबंध निदेशक सम्यक शाह की सराहना की. उन्होंने विश्वास जताया कि नील हर्मिटेज में प्रारंभ हुई यह सुवर्ण पेढ़ी पनवेलकरों को खूब पसंद आएगी. वहीं अभिनेत्री सायली संजीव ने कहा कि इनॉग्रल डे पर ग्राहकों के लिए 1 महिंद्रा थार और 3 ज्युपिटर बाइक जैसे शानदार ऑफर की तारीफ वहीं पनवेलकरों ने अपनी खरीदारी से अच्छा प्रतिसाद दिया. फिल्म अभिनेत्री ने कहा कि 198 वर्षों से चली आ रही यह सुवर्ण परंपरा ग्राहकों से अटूट रिश्ते और विश्वास का सबूत है.
कला और वैरायटी की ऐतिहासिक परंपरा, कायम रखेंगे-सम्यक शाह
Chandukaka Sarraf सुवर्ण पेढ़ी का पनवेल शाखा का शुभारंभ | अभिनेत्री सायली संजीव ने किया उद्घाटन



