Trending

खारघर का गोल्डन वाइन का लायसेंस रद्द करो, MLA प्रशांत ठाकुर की मांग

Cancel golden wine's license, MLA Prashant Thakur demands

नवी मुंबई/प्रतिनिधिः खारघर में शुरू हो रहे गोल्डन वाइन शॉप के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है. विधायक प्रशांत ठाकुर की अपील पर शनिवार को मंत्रालय में राज्य आबकारी अधिकारी एवं खारघर संघर्ष समिति के बीच एक बैठक की गयी जिसमें नशामुक्त खारघर के लिए गोल्डन वाइन का लायसेंस रद्द करने की मांग की गयी. समिति ने दलील दी कि खारघर अब तक नो लीकर जोन रहा है, शराब  की दुकान खुलने से यहां युवा नशे की लत में डूब जाएंगे, अवांछित गतिविधियां और अपराध बढ़ेंगे इसलिए खारघर में किसी भी दुकान को दारू शराब का लायसेंस नहीं दिया जाना चाहिए और गोल्डन वाइन का परमिशन रद्द होना चाहिए. बैठक में विधायक प्रशांत ठाकुर के साथ भाजपा के प्रदेश सदस्य बालासाहेब पाटिल, विधायक विक्रांत पाटिल, अधीक्षक रवि किरण कोले, उप अधीक्षक भुटकर, निरीक्षक बीडी फणसेकर के साथ-साथ खारघर संघर्ष समिति के तमाम पदाधिकारी मौजूद थे.

खारघर को नो लिकर जोन कायम रहने दो-प्रशांत ठाकुर 

पनवेल के बीजेपी विधायक प्रशांत ठाकुर ने आबकारी अधीक्षक रवि किरण कोले के साथ चर्चा में जोर देकर कहा कि खारघर 8 वर्षों से नो लिकर जोन है, नई शराब की दुकानों और बारों का परमिशन देकर इसे नशेबाजों को शहर मत बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि खारघर एजुकेशन हब है.यहां दर्जनों शिक्षण संस्थान हैं जहां राज्य और देश के अलग अलग कोनों के हजारों छात्र उच्च शिक्षा की पढ़ाई करते हैं. खारघर के लिकर जोन बनने का सबसे अधिक नुकसान ऐसे छात्रों को होगा इसलिए यहां नो लीकर जोन कायम रहना चाहिए.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker