
Navi Mumbai Airport उद्धाटन से पहले दिया जाए दिबा पाटिल का नाम-भूषण पाटिल की मांग
Name Navi Mumbai Airport After Diba Patil Before Inauguration: Demand Gains Momentum
नवी मुंबई/सुधीर शर्मा: नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन से उसे लोकनेता दिबा पाटिल का नाम दिया जाना चाहिए. ऐसी मांग को लेकर मंगलवार से आमरण अनशन पर बैठे कामगार नेता भूषण पाटिल ने केंद्र सरकार से अधिसूचना जारी करने की मांग की है.इस अवसर पर पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर ने श्रमिक नेता भूषण पाटिल को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया. 24 जून को दिबा पाटिल की 12वीं पुण्यतिथि थी. इस अवसर पर तमाम नेताओं और प्रकल्पग्रस्तों ने अपने मसीहा को यहां श्रद्धांजलि दी. इस दौरान एक सभा की गई जिसमें हवाई अड्डा नामकरण समिति के अध्यक्ष दशरथदादा पाटिल, उपाध्यक्ष पूर्व सांसद लोकनेते रामशेठ ठाकुर, वरिष्ठ नेता जे. एम. म्हात्रे, वाई. टी. देशमुख, दिबा. पाटिल के पुत्र अतुल पाटिल, दीपक म्हात्रे, जे.डी. टंडेल, श्रमिक नेता सुरेश पाटिल, जीतेंद्र म्हात्रे, सीमा घरत, नंदराज मुंगाजी, सुधाकर पाटिल, नीलेश पाटिल और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
भरोसा है एयरपोर्ट पर लगेगा दिबा का नाम -अतुल पाटिल
दिबा पाटिल को याद करने के लिए आयोजित इस कार्यक्रम में दिबा के सुपुत्र अतुल पाटिल ने नामकरण को लेकर मौजूदा स्थिति स्पष्ट की और विश्वास जताया कि हवाई अड्डे के उद्घाटन के दिन ही एयरपोर्ट पर दिबा का नाम लगेगा होगा। वहीं नामकरण समिति के अध्यक्ष दशरथदादा पाटिल और पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर ने भी अतुल पाटिल के रुख का समर्थन किया। उपस्थित सभी गणमान्य लोगों के अनुरोध पर कामरेड भूषण पाटिल ने अपनी भूख हड़ताल स्थगित करने का निर्णय लिया


