Trending

Dilapidated buildings : नवी मुंबई मनपा ने जारी की 501 जर्जर इमारतों की सूची, 51 को खाली करने का निर्देश

Navi Mumbai's buildings are in danger! NMMC eleased a list of 501 dangerous buildings

नवी मुंबई, प्रतिनिधि : नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) ने अपने कार्यक्षेत्र में स्थित 501 इमारतों को ‘धोकादायक’ यानी खतरनाक घोषित किया है। यह निर्णय वर्ष 2025-2026 के वार्षिक सर्वेक्षण के आधार पर लिया गया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र महानगरपालिका अधिनियम की धारा 264 के अंतर्गत की गई है। इस सूची में से 51 इमारतों को ‘अत्यंत धोकादायक’ (C-1 कैटेगरी) माना गया है, जिन्हें तुरंत खाली करने के निर्देश जारी किए गए हैं।जबकि सी-2 श्रेणी में 104  इमारतें शामिल हैं जिन्हें खाली कर मरम्मत की जा सकती है. 297 इमारतों को बिना खाली कराए ही मरम्मत किया जा सकता है जबकि 49 इमारतें मामूली मरम्मत योग्य पाई गई हैं.

धोकादायक इमारतों का वर्गीकरण (विभागवार आंकड़े):

श्रेणी विवरण इमारतों की संख्या
C-1 अत्यंत धोकादायक, तुरंत खाली की जाने वाली 51
C-2A खाली करके मरम्मत योग्य 104
C-2B बिना खाली किए मरम्मत योग्य 297
C-3 मामूली मरम्मत योग्य 49
कुल 501

क्या है ‘C-1’ श्रेणी का मतलब?

‘C-1’ श्रेणी की इमारतें इतनी जर्जर और खतरनाक हैं कि उनमें रहना या व्यवसाय करना किसी भी समय जानलेवा हो सकता है। इसलिए इन इमारतों के रहवासियों और उपयोगकर्ताओं को तुरंत निष्कासित किया जाएगा। महानगरपालिका द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, इन इमारतों की बिजली और पानी की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी और यदि इन्हें निर्धारित समयसीमा में खाली नहीं किया गया तो संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित मालकों और भोगवटाधारकों की होगी।

कहीं आपकी इमारत तो इस श्रेणी में नहीं ?

NMMC ने इन सभी इमारतों की जानकारी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.nmmc.gov.in के “विभाग > अतिक्रमण विभाग > सामान्य जानकारी” सेक्शन में सार्वजनिक की है। विशेष रूप से C-1 श्रेणी की 51 इमारतों को बोल्ड अक्षरों में दर्शाया गया है ताकि आम नागरिक और संबंधित लोग आसानी से पहचान सकें कि वे किस श्रेणी की इमारत में रह रहे हैं। महानगरपालिका ने स्पष्ट किया है कि अगर घोषित की गई धोकादायक इमारतों का उपयोग जारी रहा और भविष्य में कोई दुर्घटना हुई, तो मनपा किसी भी प्रकार से जिम्मेदार नहीं होगी। निवासियों को यह सलाह दी गई है कि वे अपने और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए तुरंत ऐसी इमारतों को खाली करें और तय श्रेणी के अनुसार मरम्मत या पुनर्निर्माण की दिशा में कदम उठाएं।

बारिश में (मानसून) विशेष सावधानी का निर्देश 

पावसाळा के दौरान पहले से ही कमजोर और क्षतिग्रस्त इमारतों के गिरने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। मनपा ने जोर देकर कहा है कि धोकादायक इमारतों का उपयोग मानसून के दौरान बेहद घातक हो सकता है और इससे जानमाल की भारी हानि हो सकती है। इसलिए, मनपा ने आम नागरिकों से सख्त अपील की है कि वे धोकादायक इमारतों में रहना और उपयोग करना तुरंत बंद करें, अन्यथा किसी भी अप्रिय घटना की पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित लोगों की होगी, न कि महानगरपालिका की। यह कार्रवाई 05 नवंबर 2015 के महाराष्ट्र शासन नगरविकास विभाग के परिपत्रक के अनुसार की जा रही है, जिसके अंतर्गत नगरपालिकाओं को अधिकार है कि वे धोकादायक संरचनाओं को चिह्नित कर नोटिस जारी करें और उपयोग को बंद करवाएं।

नागरिकों से महानगर पालिका की अपील

  1. जिनकी इमारतें C-1 श्रेणी में हैं वे तुरंत खाली करें।
  2. C-2A और C-2B श्रेणी की इमारतों के निवासी मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
  3. C-3 श्रेणी के भवनों की मामूली मरम्मत करवाई जाए।
  4. शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें और जान-माल की रक्षा करें।
नवी मुंबई महानगरपालिका द्वारा उठाया गया यह कदम जनहित और नागरिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह समय की मांग है कि नागरिक सतर्कता बरतें और प्रशासन का सहयोग करें ताकि कोई भी अप्रिय दुर्घटना रोकी जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker