Trending

नवी मुंबई मेट्रो लाइन-1 पर QR कोड सिस्टम लांच, यात्रियों के लिए सुगम होगी यात्रा

Navi Mumbai Metro Line-1 QR Code System Launch, Travel Will Be Easy for Passengers

नवी मुंबईः प्रतिनिधिः बेलापुर मेट्रो स्टेशन पर आज क्यूआर (QR) आधारित टिकटिंग सिस्टम का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को तेज, आसान और सुगम यात्रा अनुभव प्रदान करना है। आम गतिशीलता समाधानों की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, सिडको ने मेट्रो लाइन 1 पर यह पेपर क्यूआर टिकटिंग सिस्टम की शुरुआत की है.  इस अभिनव टिकटिंग सिस्टम को स्वचालित किराया संग्रह (एएफसी) प्रणाली को अपग्रेड करके लागू किया गया है, जो नई आवश्यकताओं के पूरक है। इस प्रणाली का उद्घाटन सिडको के संयुक्त प्रबंध निदेशक शांतनु गोयल ने किया। इस अवसर पर सिडको के अधीक्षण अभियंता संतोष ओमभासे, महाप्रबंधक (संचालन एवं रखरखाव) मिलिंद रावराणे, महामेट्रो के कार्यकारी निदेशक हरीश गुप्ता और अन्य अधिकारी मौजूद थे.

ओरियनप्रो कंपनी को संचालन की जिम्मेदारी

इस क्यूआर (QR) आधारित टिकटिंग प्रणाली को मेसर्स ऑरियनप्रो सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया है और इसे सिडको और महाराष्ट्र मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की देखरेख में सफलतापूर्वक लागू किया गया है. सिडको यात्रियों को विश्व स्तरीय यात्रा अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और क्यूआर आधारित टिकटिंग प्रणाली की शुरुआत उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कई एडवांस सुविधाओं को लांच करने की तैयारी

यात्रियों के अनुभव को और समृद्ध बनाने के लिए सिडको जल्द ही कुछ और नई सुविधाएं जोड़ने जा रहा है। इसमें मोबाइल टिकटिंग ऐप भी शामिल है। भविष्य में यात्री इस ऐप के जरिए मेट्रो टिकट खरीद सकेंगे। आने वाली व्हाट्सएप आधारित टिकटिंग सेवा के जरिए यात्री सीधे व्हाट्सएप के जरिए टिकट खरीद सकेंगे। जबकि नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) के जरिए भविष्य में एकीकृत भुगतान समाधान के तहत विभिन्न परिवहन सेवाओं का एक साथ उपयोग किया जा सकेगा। ये सभी सुविधाएं जल्द ही नागरिकों की सेवा के लिए उपलब्ध होंगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker