
#SchoolChaleHam | नवी मुंबई के मनपा स्कूलों में लौटी रौनक, अनोखे ढंग से छात्रों का स्वागत
Schools reopen : Sudhakar Sonawane: students welcomed in a unique way
नवी मुंबई/प्रणव शर्मा : आज 16 जून की सुबह नवी मुंबई मनपा स्कूलों में रौनक लौटती नजर आयी, कंधे पर बैग बस्ता थामे और स्कूल चलें हम का जयघोष करते हुए नौनिहालों ने विद्या मंदिर में प्रवेश किया. यह अनूठा नजारा है राजर्षी शाहू महाराज विद्यालय में प्रथम दिवस का..यह मनमोहक दृश्य है स्व.कांशीराम हिंदी विद्यालय गौतम नगर का..दोनों स्कूलों में बैंड बाजों की धुन और मिकी माउस नृत्य के बीच छात्रों का शानदार वेलकम किया गया. यह नई पहल है जब विद्यार्थियों का स्वागत स्वागत हो रहा है. सरकारी प्रतिनिधि फूल देकर छात्रों की अगवानी कर रहे हैं. लंबी छुट्टियों के बाद उल्लासित चेहरों के साथ स्कूल लौटे विद्यार्थियों की ऐसी हौसला अफजाई देखने लायक रही. पूर्व नगरसेविका रंजनाताई सोनावणे, डॉ.गौतमी सोनावणे, स्कूल के प्रिंसिपल जेपी सिंह, और स्नेहल भिसे ने भी छात्रों को सुस्वागतम कहते हुए उनकी अगवानी की.
सुधाकर सोनावणे उवाचः हमने लोकतंत्र को अपना लिया है इसलिए हमने सभी छात्रों के लिए गणवेश, किताबें और शैक्षणिक सामग्री का इंतजाम किया है लेकिन कई इलाकों में जहां के लोक प्रतिनिधि जागरूक नहीं हैं वहां के स्थानीय छात्रों को पहले दिन यह सुविधाएं नहीं मिल पायी हैं.रबाले के स्कूलों में उत्तम व्यवस्था, उत्तम पढ़ाई-सत्यवान उबाले
इस शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में आज मनपा के कैपो सत्यवान उबाले खुद विद्यार्थियों का वेलकम करते नजर आए. कार्यकारी अभियंता तानाजी शिंदे और उपअभियंता संतोष चौधरी भी छात्रों को पुष्पगुच्छ और ढेर सारा प्यार देते हुए नजर आए. तीनों सरकारी प्रतिनिधियों ने स्कूल की हर मंजिल, हर क्लास का जायजा लिया और विद्यार्थियों को नोटबुक एवं शिक्षण सामग्री का भी वितरण किया. प्रतिनिधि अधिकारियों ने कहा कि पूर्व मेयर सुधाकर सोनावणे की निगरानी और समर्थन से यहां के दोनों स्कूलों में जिस तरह की उत्तम शैक्षणिक सुविधा और अनुशासित माहौल है. जिस तरह छात्रों के सर्वांगीण विकास के उपक्रम चलाए जा रहे हैं, उसे देखकर अभिभूत हूं. उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए और क्या कुछ कहा सुन लीजिए.
हमने जनहित के लिए लोकतंत्र अपनाया है-सुधाकर सोनावणे
वहीं झोपड़पट्टी क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने में जुटे पूर्व मेयर सुधाकर सोनावने ने कहा कि पहली बार राज्य सरकार ने शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के जरिए विद्यार्थियों का स्वागत करने प्रतिनिधि भेजे हैं. निश्चित ही यह प्रेरणादायी पहल है. यह पहल छात्रों में पढ़ाई की ललक जगाने, अन्य बच्चों को सरकारी स्कूलों में भेजने के लिए प्रेरित करने और अभिभावकों का हौसला बढ़ाने में मददगार बनेगी. पूर्व मेयर ने कहा कि हमने लोकतंत्र को अपना लिया है इसलिए हमने सभी छात्रों के लिए गणवेश, किताबें और शैक्षणिक सामग्री का इंतजाम किया है लेकिन कई इलाकों में जहां के लोक प्रतिनिधि जागरूक नहीं हैं वहां के स्थानीय छात्रों को पहले दिन यह सुविधाएं नहीं मिल पायी हैं. पूर्व महापौर ने सुधाकर सोनावणे ने जोर देकर कहा कि प्रवेशोत्सव के जरिए राज्य सरकार ने जिस तरह बच्चों का हौसला बढ़ाने की पहल की है वह सराहनीय है.



