Navi Mumbai Turbhe Breaking : नवी मुंबई की कंपनी में गैस लीकेज; 27 मजदूर बेहोश
Navi Mumbai Turbhe Breaking | Gas leakage in a company in Navi Mumbai; 27 workers unconscious
नवी मुंबई/सुमित गायकवाड : तुर्भे आंबेडकर नगर स्थित डी-326, SWASTHYA AGRO कंपनी में एक गंभीर हादसे में 27 कर्मचारियों को जनरेटर से निकली जहरीली गैस (कार्बन मोनोऑक्साइड) की चपेट में आना पड़ा। प्रभावितों में 16 महिलाएं और 11 पुरुष शामिल हैं। सभी को तत्काल वाशी स्थित MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपनी परिसर में लगे डिझेल जनरेटर से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस का रिसाव हुआ। यह गैस बंद वातावरण में जमा होती गई, जिससे वहां काम कर रहे मजदूरों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और कुछ ही देर में कई लोग बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों की सतर्कता से समय पर सभी को अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, गैस की मात्रा अधिक थी, जिससे सभी पीड़ितों को हल्का-मध्यम विषबाधा (poisoning) हुई है। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस और अग्निशमन विभाग ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जनरेटर वेंटिलेशन की उचित व्यवस्था न होने से गैस अंदर जमा हो गई थी। कंपनी के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।


