Kirtibhai Rana Birthday: गरीबों को भोजन, कामगारों को छाता और वृक्षारोपणः मिसाल बना कीर्ति भाई राणा का जन्मदिन

Food for the poor, umbrellas for workers and tree plantation: Kirti Bhai Rana's birthday becomes an example

नवी मुंबई/सुधीर शर्माः व्यापारी नेता और नवी मुंबई मर्चेंट चैंबर के अध्यक्ष कीर्ति भाई राणा का जन्मदिन आज विविध सामाजिक और जनसेवी उपक्रमों के साथ मनाया गया. दिन भर चले इन उपक्रमों की शुरुआत वाशी एपीएमसी ग्राउंड पर पेड़ लगाकर की गई. कैट के सीनियर कमेटी मेंबर कीर्ति भाई राणा ने यहां खुले मैदान में वृक्षारोपण किया और हरियाली कायम रखने का संकल्प लिया. वहीं मंदिर में भगवान के दर्शन किए और मंगल का आशीर्वाद लिया. वहीं जन्मदिन पर आयोजित अभिष्ट चिंतन कार्यक्रम में तमाम व्यापारियों, समर्थकों और नेताओं ने कीर्ति भाई राणा को पुष्पगुच्छ के साथ जन्मदिन की शुभेच्छा दी. इस दौरान स्वाभिमान संगठन के नेता मल्लिकार्जुन पुजारी, शिवसरन पुजारी समेत कैट के सदस्यों, एवं व्यापारी प्रतिनिधियों ने कीर्ति भाई राणा के व्यक्तित्व एवं कार्यों का गुणगान करते हुए उनके मंगल की कामना की.

गरीबों को भोजन, कामगारों को छाता वितरण. मदद की मिसाल

नवी मुंबई मर्चेंट चेंबर के अध्यक्ष कीर्ति भाई राणा को आज शुभेच्छा देने वालों में व्यापारी, दुकानदार, कामगार और नेता सब नजर आए, जिन्होंने प्यार और आदर दिखाते हुए कीर्ति भाई राणा को बर्थडे की बधाइयां दी.  एपीएमसी में आयोजित इस अभिष्ट चिंतन कार्यक्रम में सैकड़ों जरूरतमंदों को मुफ्त छाते बांटे गए. साथ ही राशन किट और मुफ्त भोजन का भी वितरण किया गया. इन उपक्रमों को जनता की सेवा में समर्पित करते हुए व्यापारी नेता कीर्ति भाई राणा ने कहा कि वे 25 वर्षों से बाजार मंडी और व्यापारियों की समस्याओं के लिए लड़ते रहे हैं. उन्होंने कहा कि जब तक न्याय और समाधान नहीं मिल जाता उनकी लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने अपने जन्मदिन पर बधाई देने वालों के प्रति आभार भी जताया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker