Trending

राजर्शी शाहू विद्यालय में वेब पोर्टल का उद्धाटन, वनमंत्री Ganesh Naik बोले-बढ़ेगी शैक्षणिक गुणवत्ता

Education Goes Digital: Ganesh Naik Inaugurates NMMC School Web Portal at rabale

ऐरोली-प्रतिनिधिः  छत्रपति शिवाजी महाराज के 352वें राज्याभिषेक दिवस और पर्यावरण दिन के उपलक्ष्य में आज नवी मुंबई के रबाले में आयोजित कार्यक्रम देखने लायक रहे. पूर्व महापौर सुधाकर सोनावणे के सौजन्य से पीएमश्री राजर्षी शाहू महाराज विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य के वन मंत्री गणेश नाईक ने शिरकत की और छात्रों का हौसला बढ़ाया. इस अवसर पर पूर्व नगरसेविका रंजनाताई सोनावणे, डॉ.गौतमी सोनावणे, विद्यालय के प्रिसिंपल अमोल खरसांबले, कांशीराम हिंदी विद्यालय के प्रिंसिपल जे.पी. सिंह, प्राथमिक विद्यालय की प्रिंसिपल स्नेहल भिसे,केंद्र समन्वयक अविनाश जाधव समेत तमाम शिक्षक और छात्र पर मौजूद रहे. वन मंत्री गणेश नाईक ने यहां विद्यालय के डिजिटल वेबपोर्टल का उद्घाटन किया. इस कार्यक्रम के दौरान 10वीं की बोर्ड परीक्षा में टॉपर रही अंशिका यादव समेत 12 छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया.

NMMC School Portal Will Elevate Education Standards | Ganesh Naik-Forest Minister

वनमंत्री ने लगाया एक पेड़-मां बेटी के नाम-मनपा की अमृत मित्र योजना में वृक्षारोपण

राज्य के वनमंत्री गणेश नाईक ने सबसे पहले श्मशान क्षेत्र में वृक्षारोपण किया. यहां महानगर पालिका के अमृत मित्र अभियान के तहत दर्जनों एक पेड़ मां और बेटी के नाम लगाते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया. वहीं राजर्शी शाहू महाराज विद्यालय में आयोजित 352वें राज्याभिषेक दिवस कार्यक्रम वनमंत्री ने शिवाजी महाराज की प्रतिमा को हार पहनाकर उनका अभिवादन किया. छात्रों ने भी जाणता राजा का जयघोष लगाते हुए सलामी दी. वनमंत्री गणेश नाईक ने विद्यालय के डिजिटल वेब पोर्टल का लोकार्पण किया, पीएमश्री विद्यालय योजना के अंतर्गत इस पोर्टल को  छात्रों की उपस्थिति और गुणवत्ता बढ़ाने के मकसद से प्रारंभ किया गया है. मंत्री ने गणेश नाईक ने माना कि ऐसे प्रयासों से निश्चित ही शिक्षा में सुधार आएगा और आम घरों के बच्चे अच्छी पढ़ाई कर सकेंगे.

नवी मुंबई में सुधाकर सोनावणे जैसे कार्यकर्ता चाहिए-नाईक का प्रतिपादन

वनमंत्री ने गणेश नाईक ने सुधाकर सोनावणे को सच्चा समाजसुधारक बताते हुए कहा कि सुधाकर सोनावणे के प्रयासों से झोपड़पट्टी में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ रही है और बच्चों का जीवन संवारने में मदद मिल रही है. वनमंत्री ने यह भी कहा कि सुधाकर सोनावणे ने सभी मनपा विद्यालयों में नवी मुंबई श्री स्पर्धा चलाने की मांग की है जिसे आने वाले समय में अमल में लाने की कोशिश की जाएगी ताकि राजर्शी शाहू महाराज विद्यालय की तरह अन्य विद्यालयों में भी शिक्षा की गुणवत्ता वृद्धिगत हो सके.

नवी मुंबई विद्यालय श्री स्पर्धा चलाने की जरूरतः सुधाकर सोनावणे

वहीं पूर्व मेयर सुधाकर सोनावणे ने आज के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी जाणता राजा हैं और गणेश नाईक यहां के लोकनेता हैं. ऐसे में पर्यावरण दिन और शिवराज्याभिषेक दिवस का दोहरा संयोग है. उन्होंने कहा कि डिजिटल वेबपोर्टल के प्रारंभ होने से न सिर्फ शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में मदद मिलेगी, बल्कि स्कूल में छात्रों की उपस्थिति और उनके आवागमन की मानिटरिंग हो सकेगी.नवी मुंबई श्री विद्यालय स्पर्धा की मांग को सभी विद्यालयों की गुणवत्ता बढ़ाने की मांग बताया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker