
Gayatri Parivar : गंगा दशहरा पर खारघर में गायत्री परिवार का दीपयज्ञ कार्यक्रम
Gayatri Parivar's Deep Yagya program in Kharghar on Ganga Dussehra
नवी मुंबई,प्रतिनिधिः दशहरा एवं गायत्री परिवार के संस्थापक पूज्य श्रीराम शर्मा आचार्य के प्रयाण दिवस के अवसर पर आज नवी मुंबई के खारघर दीप यज्ञ का आयोजन किया गया. कस्तूरी हाइट्स बिल्डिंग में आयोजित इस राष्ट्र जागरण दीप यज्ञ कार्यक्रम में ओमकार शर्मा, माईरा आहेर एवं श्रद्धा शर्मा ने सामूहिक गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र का पठन किया. वहीं आचार्य परशुराम यादव- आचार्य एवं अवधेश नारायण वर्मा ने चरित्र निर्माण का संकल्प दिलाते हुए राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया. इस अवसर पर समाजसेवी एस.के. कौल, आशीष शर्मा, विरेन पटनायक, मनोज शर्मा, श्रीमती आरती अग्रवाल, पूनम शर्मा एवं पूनम गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे.
युवा पीढ़ी में धार्मिक चेतना बढ़ाने पर जोर-आचार्य अवधेश
युवा पीढ़ी में धार्मिक चेतना और संस्कार निर्माण के लिए प्रोत्साहन देने गायत्री परिवार द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. आचार्य अवधेश नारायण वर्मा ने कहा कि पूज्य श्रीराम शर्मा आचार्य कहते हैं कि हम बदलेंगे तो युग बदलेगा, हम सुधरेंगे तो युग सुधरेगा. इसी ध्येय वाक्य के साथ आज गंगा दशहरा औ पूज्य गुरुदेव के प्रयाण दिवस पर यह दीप यज्ञ कार्यक्रम आयोजित किया गया. उन्होंने बच्चों द्वारा सामूहिक गायत्री मंत्र पठन की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्कार बढ़ाने का जरिया है ताकि नई पीढ़ी और चरित्रवान और संस्कारी बनी रहे. वहीं दीप यज्ञ में शामिल मंत्र वाचक ओमकार, श्रद्धा एवं माईरा ने कहा कि उन्हें महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र का सामूहिक पाठ करने का जो मौका मिला उससे उनके मन में धार्मिक चेतना जागृत हुई है. उन्होंने कहा कि दीपयज्ञ कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए उन्हें बेहद आनंद हो रहा है.



