Trending

Diba Patil Airport : नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन नजदीक, नामकरण पर असंतोष जारी

Navi Mumbai airport inauguration nears, discontent over naming continues

नवी मुंबई/सुधीर शर्माः नवी मुंबई एयरपोर्ट  के उद्घाटन के लिए अब सिर्फ एक महीने का समय बचा है, लेकिन उसके नामकरण को लेकर अभी तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया जा सका है। इससे प्रकल्पग्रस्तों और किसानों के बीच असंतोष बढ रहा है. इस मुद्दे को लेकर सर्वपक्षीय कार्यसमिति ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलने का निर्णय लिया है, ताकि केंद्र सरकार से इस प्रस्ताव को मंजूरी दिलवाने का आग्रह किया जा सके। समिति का मानना है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट के उद्घाटन से पहले नामकरण का मुद्दा सुलझाना जरूरी है। इस हवाई अड्डे पर लोकनेता दि. बा. पाटील का नाम देने की मांग की गई है. किसानों और प्रकल्पग्रस्तों की यह मांग है कि उनके मसीहा दिवंगत दि. बा. पाटील के योगदान को मान्यता दी जाए। इसी कड़ी में सर्वपक्षीय कार्यसमिति ने आंदोलन और संघर्ष के माध्यम से इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठाया है। राज्य सरकार की तरफ से इस प्रस्ताव को विधानसभा में मंजूरी दी जा चुकी है, और अब यह प्रस्ताव केंद्र सरकार के पास भेजा गया है।

CM देवेंद्र फडणवीस ने मिलकर उठाएंगे मांगःडॉ. संजीव नाईक

फिलहाल इस मुद्दे पर लोकनेता दिबा पाटिल एयरपोर्ट नामांतरण समिति के कार्याध्यक्ष डॉ.संजीव नाईक ने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात करेंगे और नामकरण प्रस्ताव पर जवाब मांगेंगे. उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि नवी मुंबई एयरपोर्ट प्रारंभ होने से पहले उस पर लोकनेता दिबा पााटिल इंटरनेशनल एयपोर्ट का नाम दिया जाए, और जब तक यह नाम दिया जाता है तब तक कार्य समिति इसकी मांग पर कायम रहेगी.

ये भी देखिए एयरपोर्ट पर किसका लगेगा नाम @tv1indiaHindi एक्सक्लूसिव

एयरपोर्ट पर सिर्फ दिबा पाटिल का नाम चाहिए- समिति

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्रकल्पग्रस्तों के मसीहा और ओबीसी नेता दिवंगत दिनकर बालू पाटिल ( दिबा पाटिल) का नाम देने के लिए वर्ष 2018 से मांग चल रही है. प्रकल्पग्रस्त संगठन लगातार मांग कर रहे हैं यह एयरपोर्ट उनकी जमीनों पर बन रहा है इसलिए उनके मसीहा दिबा पाटिल का नाम दिया जाना चाहिए. इसके लिए सर्वपक्षीय आंदोलन और रैलियां हो चुकी हैं. इस संदर्भ में राज्य की महाविकास आघाड़ी और महायुति सरकारों ने प्रस्ताव भी मंजूर किया है. बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव केंद्र की मोदी सरकार को भेजा गया है लेकिन अभी तक इस पर अंतिम मूहर नहीं लगी है. ऐसे में जब नवी मुंबई एय़रपोर्ट के उद्धाटन की चर्चाएं तेज हो गई हैं तब सबकी मांग यही है कि जल्द ही दिबा पाटिल का नाम घोषित होना चाहिए. सरकार का दावा है कि इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से निरंतर संवाद जारी है.

इंडिगो हर दिन उड़ाएगा 20 विमान , अदानी के साथ समझौता

नवी मुंबई एयपोर्ट से कमर्शियल उड़ानों की तैयारी के बीच बड़ी खबर है. इंडिगो एयरलाइंस ने अदानी एअरपोर्ट होल्डिंग कंपनी के साथ एक समझौता किया है, और भरोसा दिलाया है कि इंडिगो नवी मुंबई एयरपोर्ट से प्रतिदिन 20 विमान चलाएगी. इस समझौते के तहत नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अपना विमान उड़ाने वाली इंडिगो पहली एयरलाइंस कंपनी होगी.  फिलहाल जुलाई से नवी मुंबई एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत होने की संभावना है.हालांकि इससे पहले एयरपोर्ट का नामकरण मुद्दा एक बार फिर गरमा गया है. मांग है कि एयरपोर्ट आपरेशनल होने से पहले इसे दिबा पाटिल का नाम दिया जाए. हालांकि अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है, और यह प्रकल्पग्रस्तों के बीच असंतोष का कारण बन रहा है।

एयरपोर्ट से 5 लाख नए रोजगार की संभावनाः सरकार

बहुप्रतिक्षित नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा का निर्माण गतिमान है. दिसंबर 2024 तक पहली उड़ान के लक्ष्य को पीछे छोड़ते हुए अब जुलाई में टेकआफ की तारीख बताई जा रही है. 3750 मीटर के पहले रन वे का काम पूरा हो चुका है, एयरपोर्ट कंट्रोल बिल्डिंग का काम पूरा हो चुका है. फायटर प्लेन उतर चुका है. पहले माना जा रहा था कि 25 मई को नवी मुंबई एय़रपोर्ट से पहली कमर्शियल उड़ान होगी, लेकिन खुद इसका निर्माण कर रहे अदानी समूह के मुखिया ने 17 जून की तारीख दी. अब जुलाई में यहां से पहली उड़ान का लक्ष्य रखा गया है. इस हवाई अड्डा के कारण नवी मुंबई, हाउसिंग और रोजगार का सबसे बड़ा डेस्टिनेशन बन रही है. एक्सपर्ट के अनुसार अगले 3 वर्षों में एयरपोर्ट क्षेत्र में 5 लाख से अधिक नौकरियां पैदा होंगी, इसमें एलाईड कारोबार भी शामिल हैं जहां जॉब के कई अवसर तैयार हो रहे हैं.

नवी मुंबई के दिघा से लेकर बेलापुर के बीच हाईवे का  पूरा पट्टा कमर्सियल प्लाजा के तौर पर विकसित हो रहा है जो अगले 5 वर्षों में बड़ा बिजनेस हब के तौर पर स्थापित होगा. एमआईडीसी क्षेत्र में लागू नई पॉलिसी के अनुसार 40 फीसदी हाऊसिंग प्रोजेक्ट तैयार हो रहे हैं. बदलते कारोबारी परिवेश के चलते नवी मुंबई में मकानों की डिमांड खूब तेजी से बढ़ रही है.एयरपोर्ट परिसर में मौजूद उलवे में वन बीएचके मकान की कीमत 15 लाख से बढ़कर 35 लाख तक पहुंच गई है.

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker