
Empowering Sports: Congress नेता महेंद्र घरत ने बैडमिंटन खिलाड़ियों को दी आर्थिक सहायता
SportsFunding: Mahendra Gahart’s Financial Support for Athletes on Birthday
नवी मुंबई, प्रतिनिधिः रायगढ़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष महेंद्र घरत के जन्मदिन पर आज राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का परचम लहरा रहे कई खिलाड़ियों को आर्थिक मदद का धनादेश प्रदान किया गया. उलवे के रामशेठ ठाकुर स्पोर्टस् काम्पलेक्स में आयोजित अभिष्ट चिंतन कार्यक्रम में अपना जन्मदिन मनाते हुए महेंद्र घरत ने आर्थिक मदद का 2.5 लाख रुपयों का चेक खुद अपने हाथों से खिलाड़ियों को प्रदान किया. सभी बैडमिंटन खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं.इस अवसर पर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से महेंद्रशेठ घरत का नागरी सत्कार किया गया और उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी गयी. कार्यक्रम में पनवेल मनपा के पूर्व सभागृह नेता और बैडमिंटन फेडरेशन रायगढ़ के अध्यक्ष परेश ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविन्द्र भगत, उपाध्यक्ष शिवा करैल, संयुक्त सचिव प्रशांत मुखर्जी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
रायगढ़ के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का लक्ष्यः महेंद्र घरत
अपने जन्मदिन पर विविध जनकल्याण उपक्रम चला चुके कामगार नेता महेंद्र घरत ने कहा कि खिलाड़ी आगे बढ़ें उन्हें खेलने के लिए योग्य जगह मिले इसके लिए रामशेठ ठाकुर ने स्पोर्ट्स काम्पलेक्स के लिए जमीन हासिल की. वहां आधुनिक खेल परिसर बने इसके लिए हमने भी अपना योगदान दिया. उन्होंने कहा कि आज रामशेठ ठाकुर के अथक प्रयत्नों से यह स्पोर्ट्स काम्पलेक्स साकार हो पाया है. यहां खेलने वाले खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का झंडा लहरा रहे हैं, इस पर गर्व होता है. इसीलिए अपने जन्मदिन पर बैडमिंटन खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया, यह मेरे लिए बहुत खुशी की बात है.



