
Lions Club बनाएगा नया मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, फंड जुटाने रेनबो फेस्टिवल की तैयारी
Lions Club will present Rainbow Festival for the construction of new hospital
नवी मुंबई/प्रतिनिधिः लांयस क्लब नवी मुंबई ने रेनबो फेस्टिवल आयोजित करने की तैयारी की है. यह फेस्टिवल अनेकता में एकता का संदेश देने के लिए आयोजित होगा. आज मर्चेंट जिमखाना वाशी में आयोजित एक बैठक में लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. कार्यक्रम में लायंस क्लब हॉस्पिटल कोपरखेरणे के चेयरममैन सुरेंद्र शर्मा, इलेक्टेड गवर्नर संजीव सुर्यवंशी, 2nd वोइस डिस्ट्रिक्ट गर्वनर विजय गनात्रा, रेनबो फेस्टिवल कमेटी के चेयरमैन लायन शशि दामोदरन, लायन राजेश प्रजापति, लायंस क्लब नेरुल के डायरेक्टर अरविंद शर्मा राही समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद थे. मीटिंग में एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि लायंस क्लब एक नया और एडवांस हॉस्पिटल बनाना चाहता है, जिनकी जानकारी देने रेनबो फेस्टिवल आयोजित होगा. यह महाउत्सव एक माध्यम होगा जहां लाखों लोगों के बीच नए हॉस्पिटल निर्माण के लिए समर्थन मांगा जाएगा. आज की बैठक में इस प्रोजेक्ट की प्रस्तुति पर कई लायंस सदस्यों ने सहयोग की घोषणा करते हुए रेनबो फेस्टिवल को अपना समर्थन दिया.
एक प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया गया कि लायंस क्लब एक नया और एडवांस हॉस्पिटल बनाना चाहता है, जिनकी जानकारी देने रेनबो फेस्टिवल एक माध्यम है.फेस्टिवल में प्रदर्शित होगा नए हॉस्पिटल का प्रोजेक्ट
इस अवसर पर लायंस क्लब के पदाधिकारियों ने बताया कि रेनबो फेस्टिवल 7 दिन चलेगा जहां अलग राज्यों के खान पान, कपड़े और हैंडीक्राफ्ट का मेला लगेगा. यहां 7 लाख लोगों के आने की संभावना है. इसका मकसद भारत के विविध राज्यों की कला-संस्कृति को एक मंच पर लाना और उनके जरिए एकजुटता का संदेश देना है. लायंस हॉस्पिटल के चैयरमैन सुरिंदर शर्मा एवं रेनबो फेस्टिवल कमेटी के चेयरमैन लायन शशि दामोदरन ने कहा कि यह ऐसा मंच होगा जहां लायंस क्लब अपने नए हॉस्पिटल का प्रोजेक्ट पेश करेगा, समर्थन मांगेगा ताकि आम जनों और गरीबों के लिए एडवांस आरोग्य मंदिर का निर्माण साकार हो सके. उन्होंने विश्वास जताया कि यह मिशन जरूर पूरा होगा.



