
MLA मंदा म्हात्रे ने नवनिर्वाचित BJP जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल को दी बधाई
MLA Manda Mhatre congratulated the newly elected BJP district president Dr. Rajesh Patil
नवी मुंबई/ प्रतिनिधिः बेलापुर की बीजेपी विधायक मंदाताई म्हात्रे ने आज बीजेपी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल का सत्कार करते हुए उनकी नियुक्ति पर बधाई दी. भारतीय जनता पार्टी ने 13 मई को महाराष्ट्र के संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा थी. जिनमें नवी मुंबई से डॉ. राजेश पाटिल को भाजपा का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया. विधायक मंदाताई म्हात्रे ने आज उन्हें शुभेच्छा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की. विधायक मंदाताई म्हात्रे के साथ, पूर्व पुलिस पाटिल दिलीप पाटिल, प्रमोद घरत, बेलापुर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, सीवुड्स-करावे मंडल अध्यक्ष सुधीर जाधव, नेरुल (पूर्व) मंडल अध्यक्ष कुणाल महाडिक, नेरुल (पश्चिम) मंडल अध्यक्ष भास्कर यमगर, सानपाड़ा-जुईनगर मंडल अध्यक्ष सुनील कुरकुटे, तुर्भे मंडल अध्यक्ष पंकज आंबेरकर, वाशी मंडल अध्यक्ष विकास सोरटे के साथ-साथ बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। विधायक मंदाताई म्हात्रे ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. राजेश पाटिल की नियुक्ति पार्टी के स्थानीय स्तर के काम को एक नई दिशा देगी.
10 वर्षों से बीजेपी में सक्रिय हैं डॉ. राजेश पाटिल
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल उच्च शिक्षित हैं. उन्होंने प्रकल्पग्रस्तों औऱ किसानों के लिए लड़ाई लड़ी है। शैक्षणिक संस्थानों, कॉलेजों और स्कूलों के माध्यम से शिक्षा और युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए डॉ. राजेश पाटिल ने कई उपक्रम कार्यान्वित किए हैं. महिलाओं के लिए सभाएँ, महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से उद्योग प्रदान किए गए। वे पिछले 10 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। इन सभी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए, भारतीय जनता पार्टी ने ओबीसी और कृषक समुदाय के नेता के रूप में डॉ. राजेश पाटिल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
डॉ. राजेश पाटिल ने राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी कार्यकुशलता के कारण नवी मुंबई में एक विशेष पहचान बनाई है।भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल बना हुआ है। यह भी उम्मीद है कि डॉ. राजेश पाटिल व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक मंडल का दौरा करेंगे और संगठन को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। राजेश पाटिल को नवी मुंबई के इतिहास, भूगोल और संस्कृति के जानकार व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है। उनकी नियुक्ति पर भाजपा के पुराने कार्यकर्ताओं ने संतोष व्यक्त किया है।



