Dr. Rajesh Patil appointed District Chief | बीजेपी के नवी मुंबई जिलाध्यक्ष बने डॉ. राजेश पाटिल
Dr. Rajesh Patil Named Navi Mumbai BJP Chief| Dr. Rajesh Patil becomes the new District President
नवी मुंबई : बीजेपी आलाकमान ने जिला उपाध्यक्ष रहे डॉ. राजेश पाटिल को नवी मुंबई का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। डॉ. पाटिल, जो पहले नवी मुंबई बीजेपी के जिला महामंत्री और मंडल अध्यक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन अधिकारी रह चुके हैं, अब जिले के बीजेपी कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे वर्तमान जिलाध्यक्ष रामचंद्र घरत की जगह लेंगे। डॉ. राजेश पाटिल शिरवणे विद्यालय और जूनियर कॉलेज के संचालक हैं और एक प्रमुख प्रकल्पग्रस्त नेता के तौर पर नवी मुंबई एयरपोर्ट नामांतरण आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनका एक सहज और मिलनसार व्यक्तित्व उन्हें न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं में बल्कि जनता के बीच भी लोकप्रिय बनाता है।उनकी नियुक्ति के बाद, अब उनका प्रमुख कार्य नवी मुंबई में बीजेपी को और मजबूती देना और आगामी महानगरपालिका चुनाव में पार्टी को जीत दिलाना है।
विधायकों में समन्वय, पार्टी मजबूत करने की जिम्मेदारी
नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में बीजेपी के दो विधायक हैं. ऐरोली से गणेश नाईक और बेलापुर से मंदाताई म्हात्रे . इन दोनों में अक्सर टकराव देखे जा सकते हैं. माना जा रहा है कि राजेश पाटिल पर इन दोनों विधायकों के बीच समन्वय साधने और संदीप नाईक के जाने के बाद बिखरी बीजेपी को एकजुट करने एवं नयी ताकत देने की बड़ी चुनौती है. अगले 6 महीनें में महानगर पालिका के चुनाव भी हैं ऐसे में यह तीहरा चैलेंज है. जिसमें डॉ. राजेश पाटिल की असली परीक्षा होगी. डॉ. पाटिल को 11 इच्छुक प्रत्याशियों के बीच इस जिम्मेदारी के लिए चुना गया है।
पार्टी के तमाम पदाधिकारियों ने राजेश पाटिल की नियुक्ति पर बधाई देते हुए विश्वास जताया है कि वे अपने अनुभव और कार्य कुशलता से बीजेपी को नई दिशा देने और पार्टी संगठन में नई जान फूंकने में सफल होंगे। टीवी वन इंडिया की ओर से नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ. राजेश पाटिल को अनंत शुभेच्छा।


