Trending

India-Pak Conflict: इसरो ने सक्रिय किए 10 उपग्रह, युद्धविराम के बीच बढ़ाई सुरक्षा निगरानी

ISRO deployed 10 satellites, enhances security monitoring amid ceasefire

नई दिल्ली/प्रतिनिधि : भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बीच सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत करने के लिए इसरो ने बड़ा कदम उठाया है। इसरो अध्यक्ष वी. नारायणन ने जानकारी दी है कि देश की सुरक्षा पर निरंतर निगरानी रखने के लिए 10 उपग्रहों को सक्रिय किया गया है। उन्होंने बताया कि यदि दुश्मन देश भारत पर किसी भी प्रकार का हमला करता है, तो भारतीय सेना उसे जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसरो की यह सैटेलाइट प्रणाली भारतीय सेनाओं को पल-पल की निगरानी और रणनीतिक सूचनाएं उपलब्ध करा रही है। इन उपग्रहों के माध्यम से सीमाओं, समुद्री क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों पर 24×7 निगरानी की जा रही है।

सेनाओं को मिल रहा 24 घंटे रियल टाइम इन्फार्मेशन

इसरो प्रमुख ने आश्वस्त किया है कि इन उपग्रहों के ज़रिए देश की सीमाओं, संवेदनशील इलाकों और सामरिक स्थलों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। इसरो द्वारा रीयल टाइम इंटेलिजेंस प्रदान की जा रही है, जो भारतीय सेना की रणनीतिक तैयारियों को सशक्त बनाने में सहायक साबित हो रही है।  उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार है। देश के नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उद्देश्यों के लिए कम से कम 10 भारतीय उपग्रह चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker