Trending

सीजफायर के बाद खोले गए 32 भारतीय एयरपोर्ट, पाकिस्तान के साथ तनाव में बंद हुए थे हवाई अड्डे

Operations resumed at 32 airports that were closed due to Indo-Pak war

 नई दिल्लीः भारत पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते अस्थाई तौर पर बंद किए गए सभी भारतीय 32 हवाई अड्डों को फिर से खोल दिया गया है. चार दिनों से चल रहे युद्ध और सैन्य हमलों के बीच केंद्र सरकार ने उत्तरी और पश्चिमी सीमा पर हवाई क्षेत्र को 15 मई 2025 की सुबह 05:29 बजे तक बंद करने का आदेश दिया था, जिसके बाद भारत ने आज सोमवार 12 मई को सभी 32 हवाई अड्डों को फिर से खोल दिया है. ये हवाई अड्डे अब तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए उपलब्ध हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति एयरलाइंस से सीधे जांचें और वेबसाइट पर नियमित अपडेट लेते रहें.

असल में AAI के बयान में कहा गया कि 10 मई को सुबह 5:29 बजे तक 32 हवाई अड्डों को बंद रखने का नोटिस टू एयरमेन (NOTAM) जारी किया गया था. लेकिन अब ये सभी एयरपोर्ट नागरिक उड़ानों के संचालन के लिए उपलब्ध हैं. 

युद्ध विराम से पहले दिए थे बंद करने के आदेश

चंडीगढ़ और अमृतसर सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में वाणिज्यिक हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने का निर्णय शनिवार को नई दिल्ली और इस्लामाबाद द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तनाव कम करने पर सहमति जताने के बाद लिया गया. पाकिस्तान से लगातार हो रहे द्रोण और मिसाइल हमलों से बचाव के लिए इन हवाई अड्डों को बंद करने का आदेश दिया गया था. लेकिन अब युद्ध विराम की घोषणा के बाद इन्हें फिर से रीआपरेशनल कर दिया गया है. प्रारंभ किए इन हवाई अड्डों में पश्चिमी क्षेत्र के आदमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपोरा, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन, जैसलमेर, जम्मू, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा, केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली, लेह, लुधियाना, मुंद्रा, नालिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलई शामिल हैं.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker