
Lok Adalat Beed : बीड़ की राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए गए 690 मामले
690 cases disposed of in the National Lok Adalat of Beed
बीड़/प्रतिनिधिः महाराष्ट्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बीड के निर्देश पर, मुख्य जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आनंद एल. यावलकर के मार्गदर्शन में आज लोक अदालत आयोजन किया गया जिसमें कुल 690 मामलों का निपटारा किया गया. बीड जिले से कुल 10 हजार 306 मामले अदालत के समक्ष रखे गए इनमें सिविल, फौजदारी, मोटर दुर्घटना, भूमि अधिग्रहण मामले, 138 एन.आई. एक्ट के मामले शामिल थे। इनमें से 389 मामलों का निपटारा किया गया है। जबकि पहले से दायर मामलों में कुल 14 हजार 858 मामले रखे गए थे। इनमें से 301 मामलों निपटाए गए. कुल मिलाकर एक दिन की अदालत में 690 मामलों का आपसी सहमति के साथ निपटारा कराने में सफलता मिली है.
1.5 लाख करोड़ रुपयों के राजस्व मामलों पर फैसला
ये मुकदमे 1.5 लाख करोड़ के राजस्व से संबंधित थे जिन्हें निपटाया गया. वहीं 5 करोड़ 84 लाख 73 हजार 158 रुपए के वादों का भी समाधान हुआ है. उक्त लोक अदालत के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बीड के सदस्य सचिव जी.जी. सोनी, जिला न्यायाधीश-1 एस.आर. पाटिल, जिला न्यायाधीश-1 एस.आर. शिंदे, जिला न्यायाधीश-4 के.आर. जोगलेकर के साथ ही अन्य पैनल प्रमुख, बीड जिला वकील संघ के अध्यक्ष आर.डी. येवले, वकील संघ के सभी पदाधिकारी, जिला सरकारी वकील तथा सभी सरकारी अभियोजक लोक अदालत में उपस्थित थे। न्यायिक अधिकारी, कर्मचारी, बैंक कर्मचारी, पुलिस कर्मचारी तथा अन्य कार्यालय कर्मचारियों ने लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कड़ी मेहनत की।



