Trending

Prabhudas Boir joins BJP : पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर बोले-आगे-आगे देखो होता है क्या

Prabhudas Boir joins BJP: Former MP Ramsheth Thakur said- let's see what happens next

लालचंद यादव/ प्रतिनिधि : क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में जबरदस्त सफलता हासिल की है। साथ ही, पार्टी ने पनवेल निर्वाचन क्षेत्र में जीत का इतिहास रचा है, और आने वाले वर्षों में इसके विधायकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। यह उद्गार पूर्व सांसद रामशेठ ठाकुर ने व्यक्त किए. पनवेल में आयोजित एक पक्ष प्रवेश कार्यक्रम में रामशेठ ठाकुर बोल रहे थे. यहां शेकाप नेता प्रभुदास भोईर एवं कांग्रेस नेता कृष्णशेठ परांगे ने सैकड़ों समर्थकों के साथ बीजेपी में प्रवेश किया. इस अवसर पर असवद पाटिल, वरिष्ठ नेता अरुणशेठ भगत, जिला महासचिव नितिन पाटिल, दीपक बेहरे, उपाध्यक्ष जयंत पागड़े, सुधीर थोम्ब्रे, उरण तालुका के पूर्व अध्यक्ष रवि भोईर, पूर्व नगरसेवक अनिल भगत, विजय चिपलेकर, पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र पाटिल, जीवन गावंड, अमित जाधव, ज्ञानेश्वर घरात, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मयूरेश नेटकर, अभिषेक भोपी सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपामय हो रहा है पूरा रायगड़ जिला -रामशेठ ठाकुर

पूर्व सांसद लोकनेता रामशेठ ठाकुर ने कहा कि जिस तेजी से भाजपा में प्रवेश हो रहा है, उससे आने वाले दिनों में रायगड़ जिला पूरी तरह भाजपामय हो जाएगा. उन्होंने दावा करते हुए कहा कि ‘आगे-आगे देखिए, होता है। विभिन्न दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का भारतीय जनता पार्टी में सार्वजनिक प्रवेश तथा उत्तर रायगढ़ जिले के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों के अभिनंदन समारोह में बोलते हुए  पूर्व सांसद लोकनेते रामशेठ ठाकुर ने कहा कि पनवेल विकसित हो रहा है और भाजपा आगे बढ़ रही है. कार्यक्रम में मंत्री आशीष शेलार,  विधायक प्रशांत ठाकुर व विधायक महेश बाल्दी, भाजपा नेता बालासाहेब पाटिल, उत्तर रायगढ़ जिला अध्यक्ष अविनाश कोली, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एडवोकेट शामिल हुए.

शेकाप में भगदड़, कांग्रेस हो रही खाली

आज का पक्ष प्रवेश शेकाप और कांग्रेस में तेज हुई भगदड़ का बड़ा सबूत देता है. हाल ही में अलीबाग के पूर्व विधायक पंडित पाटिल, एडवोकेट असवद पाटिल और उनके हजारों समर्थकों ने अलीबाग में प्रवेश कर शेकाप को बड़ा झटका दिया। अब शेकाप के परिवहन संगठन के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष प्रभुदास भोईर उर्फ ​​प्रभु अन्ना ने अपने पंद्रह सौ कार्यकर्ताओं के साथ सार्वजनिक रूप से भाजपा में प्रवेश कर पनवेल में किसान मजदूर पार्टी को बड़ा झटका दिया है। इसके अलावा, खालापुर तालुका में कांग्रेस के पूर्व तालुका अध्यक्ष, कांग्रेस नेता कृष्णाशेठ परांगे, अपने समर्थकों के साथ सार्वजनिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए। प्रभुदास भोईर का मंत्री आशीष शेलार ने पार्टी शॉल ओढ़ाकर पार्टी में स्वागत किया. जबकि लोकनेते रामशेठ ठाकुर ने कृष्णाशेठ परांगे का प्रवेश कराया

शेकाप नेता प्रभुदास भोईर हजारों समर्थकों संग भाजपा में शामिल; कांग्रेस नेता कृष्णशेठ परांगे ने थामा भगवा  sponsored=”false”][/button]

मंडल अध्यक्षों को बांटे गए नियुक्ति पत्र, मंत्री विधायकों ने किया सत्कार

नवनियुक्त खारघर मंडल अध्यक्ष प्रवीण पाटिल, नेरे मंडल भूपेन्द्र पाटिल, कामोठे मंडल विकास घरत, पनवेल शहर मंडल सुमित झुंझरराव, कलंबोली मंडल अमर पाटिल, नवीन पनवेल मंडल दशरथ म्हात्रे, तलोजा मंडल दिनेश खानवकर, कर्नाला मंडल मंगेश वाकडीकर, उल्वा मंडल रूपेश धूमल, उरण शहर मंडल प्रसाद भोईर, उरण ग्रामीण मंडल धनेश गावंड, कर्जत शहर मंडल राजेश लाड, कर्जत ग्रामीण मंडल दिनेश रसाल, खालापुर पश्चिम इस समारोह में मंडल प्रवीण मोरे, खालापुर पूर्व मंडल सनी यादव, खोपोली मंडल राहुल जाधव, नेरल मंडल नरेश मस्ने को लोकनेते रामशेठ ठाकुर द्वारा सम्मानित किया गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker