Trending

Caste Census: जाति आधारित जनगणना को मंजूरी, धुले में फटाके फोड़कर BJP का जल्लोष

BJP's celebration in Dhule on the decision of caste census

विशेष प्रतिनिधि/धुले: नरेंद्र मोदी नित केंद्र सरकार ने जाति आधारित जनगणना को मंजूरी दे दी है. आज प्रधानमंत्री के इस फैसले के बाद धुले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर इसका जल्लोष किया. विधायक अनुप अग्रवाल के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने चौक पर रैली निकाली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का जयघोष करते हुए फैसले का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि जातिगत जनगणना से सामान्य नागरिकों को न्याय मिल सकेगा.

विधायक अनुप अग्रवाल के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का जयघोष

जाति जनगणना से सामान्य जनों को मिलेगा न्याय

विधायक अनुप अग्रवाल ने कहा कि कई दशकों से लंबित जाति आधारित जनगणना को मंजूरी मिल गई है. अब कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक सभी राज्यों में नागरिकों की जाति आधारित गणना होगी, आर्थिक स्थितियों के अनुसार सभी को विकास योजनाओं का लाभ मिलेगा. उन्होंने इसे मोदी सरकार का ऐतिहासिक निर्णय बताते हुए कांग्रेस पर हल्लाबोल किया. अनुप अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ जातिगत जनगणना पर राजनीति की, लेकिन मोदी सरकार ने यह ऐतिहासिक निर्णय लेकर सबका साथ सबके विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता साबित कर दी है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker