Cidco ने NM एयरपोर्ट प्रकल्पग्रस्तों के लिए निकाली भूखंडों की लॉटरी

CIDCO conducted computerized Lottery for NM Airport project affected people

नवी मुंबई/सुधीर शर्मा: नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के प्रकल्पग्रस्तों के पुनर्वसन और पुनर्स्थापना योजना के तहत आज सिडको द्वारा 13 भूखंडों की ऑनलाईन लॉटरी निकाली गयी. सिडको मुख्यालय में उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना और उसके अनुषंगिक कार्यों के लिए संपादित की गयी जमीन और निर्माण के बदले में प्रकल्पग्रस्तों को यह भूखंड प्रदान किए. इनमें 12.5 प्रतिशत योजना और 22.5 प्रतिशत योजना में एकल आधार पर कुल 13 भूखंडों का समावेश रहा जिनकी कम्प्यूटराइज्ड ड्रा निकाला गया. इस अवसर पर सिडको के सह प्रबंधकीय निदेशक शांतनु गोयल, सतर्कता अधिकारी सुरेश मेंगडे, मुख्य भूमि व भूमापन अधिकारी (विमान तल) नवनाथ जरे, महाप्रबंधक (परिवहन व हवाई अड्डा) श्रीमती गीता पिल्लई समेत तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे.

आवंटन में पारदर्शिता कायम रखने की कोशिश-सिडको

एयरपोर्ट के लिए संपादित है 1160 हेक्टयर जमीन

शहर एवं औद्योगिक विकास मंडल सिडको ने रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका में 1160 हेक्टेयर पर नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा परियोजना विकसित कर रही है । हवाईअड्डा परियोजना प्रभावित लोगों को महाराष्ट्र सरकार द्वारा अनुमोदित देश का सबसे अच्छा पुनर्वास पैकेज दिया जा रहा है. इसी योजना के तहत आज मौजे-चिंचपाड़ा विट्ठलवाड़ी में 20 मीटर पट्टा हेतु संपादित किए गए निर्माण के लिए 3, राष्ट्रीय महामार्ग 4 बी आम्रमार्ग अंतर्गत संपादित किए गए कन्स्ट्रक्शन के लिए 8 जबकि 70 मीटर आम्रमार्ग के लिए संपादित किए जमीन पर निर्माण के लिए 1 एवं 22.5 प्रतिशत योजना में पहले आवंटित किए गए पात्रता को रद्द कर एकत्रित पात्रता के लिए एक ऐसे 13 भूधारक, बिल्डर पात्र माने गए हैं. आज इन भू धारकों को लॉटरी के जरिए भूखंडों का वितरण किया गया.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker