Trending
Nilkanth Mhatre | छ. शिवाजी महाराज की जयंती पर Shivsena का आरोग्य शिविर
Nilkanth Mhatre | Shivsena's health camp on the birth anniversary of Chhatrapati Shivaji Maharaj
नवी मुंबई : छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर आज बेलापुर में मुफ्त आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया. शिवसेना उपशहर प्रमुख निलकंठ म्हात्रे के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में मुख्यमंत्री वैद्यकीय सहायता कक्ष समेत कई हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने सेवाएं दी. चिकित्सकों ने यहां रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग, ईसीजी, और आंखों की जांच समेत कई जनरल बीमारियों की जांच पड़ताल की और जरूरी औषधियां भी प्रदान की. शिवसेना पुरस्कृत तरुण मित्र मंडल के सौजन्य से आयोजित इस शिविर का सैकड़ों नागरिकों ने लाभ उठाया. उपशहर प्रमुख निलकंठ म्हात्रे ने शिविर की सफलता के लिए तरुण मित्र मंडल की सचिव लीना म्हात्रे एवं उनकी टीम की सराहना की जिनके जरिए यहां सैकड़ों जनों को आरोग्य शिविर का लाभ मिल सका.



