
विधायक मंदाताई म्हात्रे ने विजेता महिलाओं को बांटा पुरस्कार | पांडुरंग आमले ने दिया प्रोत्साहन
Awards given to winning women in Haldi Kumkum program | Manda Mhatre
नवी मुंबई, साईभक्त महिला मंडल आयोजित जागर महिला शक्ति कार्यक्रमों का आज हल्दी कुमकुम के साथ समापन हो गया. सानपाड़ा में आयोजित इस हल्दी कुमकुम कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने परंपरागत परिधान में सज धजकर हिस्सा लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच यहां बीजेपी विधायक मंदाताई म्हात्रे खास तौर पर मौजूद रहीं.उन्होंने यहां 8 दिनों तक चली विविध सांस्कृतिक स्पर्धाओं में विजेता बनी महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. बीजेपी युवा नेता पांडुरंग आमले एवं समाजसेविका शारदाताई आमले द्वारा इन कार्यक्रमों और स्पर्धाओं का आयोजन किया गया था. आज के पुरस्कार समारोह में मंदाताई म्हात्रे और नारी शक्ति का जयघोष देखने लायक रहा.
सही मायने में नारी शक्ति को प्रोत्साहन-विधायक
महिला दिवस के उपलक्ष्य में सानपाड़ा में 8 दिनों तक सामाजिक और सांस्कृतिक स्पर्धाएं चलाई गई. इनमें डांडिया रास और वक्तृत्व स्पर्धा, पाक कला स्पर्धा, फैशन, संगीत कुर्सी और होम मिनिस्टर स्पर्धा जैसी प्रतियोगिताएं खास रही. विधायक मंदाताई म्हात्रे ने इन कार्यक्रमों की विजेता महिलाओं को सम्मानित करते हुए पांडुरंग आमले की सराहना की. विधायक ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम सही मायने में महिलाओं के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहन देते हैं.
ताकि आगे बढ़ सकें सानपाड़ा की महिलाएं-पांडुरंग आमले
वहीं आयोजक युवा समाजसेवी पांडुरंग आमले ने कहा कि उनके जन्मदिवस से लेकर लगातार 10 दिनों तक सानपाड़ा में विविध कार्यक्रम चलाने का मकसद सिर्फ यही रहा ताकि महिलाओं में हौसला और आत्मविश्वास भरा जा सके.उन्हें अपनी प्रतिभा के जरिए आगे बढ़ने का मौका मिल सके. युवानेता ने विश्वास जताया कि सैकड़ों महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इन कार्यक्रमों को सफल बना दिया है जिसकी बेहद खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करते रहेंगे.



