
विधानभवन में मना छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान दिवस, MLA प्रशांत ठाकुर ने दी श्रद्धांजलि
Chhatrapati Sambhaji Maharaj remembered on Martyrdom Day : MLA Prashant Thakur
मुंबई: मुंबई में आज कई ठिकानों पर छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान दिवस मनाया गया. पनवेल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रशांत ठाकुर ने छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमा को पुष्प अर्पण कर अभिवादन किया. और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर विधायक रविशेठ पाटिल, पनवेल शहर भाजपा के अध्यक्ष समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे. 11 मार्च 1689 का दिन इतिहास में साहस, बलिदान और स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। छत्रपति संभाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र और हिंदू स्वराज्य के दूसरे छत्रपति थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन स्वराज्य की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया और क्रूर मुगल सम्राट औरंगजेब का बहादुरी से सामना किया। छत्रपति संभाजी महाराज के बलिदान दिवस पर आज विधान भवन में विधायक प्रशांत ठाकुर पुष्प चढाकर छत्रपति संभाजी महाराज को याद किया. उन्होंने गुणगान करते हुए कहा कि धर्म और राष्ट्ररक्षा के लिए दिया गया छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा.
11 मार्च 1689 का दिन इतिहास में साहस, बलिदान और स्वाभिमान के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। छत्रपति संभाजी महाराज छत्रपति शिवाजी महाराज के सबसे बड़े पुत्र और हिंदू स्वराज्य के दूसरे छत्रपति थे।



