Trending

Maharashtra Budget 2025 : MMR बनेगा वैश्विक आर्थिक केंद्र | Ajit Pawar

Maharashtra Budget 2025: MMR will become a global financial hub | Ajit Pawar

वित्त मंत्री अजित पवार ने ३ लाख ८७ हजार ६७४ करोड़ का आर्थिक बजट पेश किया

मुंबई / सुमित गायकवाड : आज विधानसभा के विशेष अधिवेशन में वित्त मंत्री अजित पवार ने ३ लाख ८७ हजार ६७४ करोड़ का आर्थिक बजट पेश किया। बजट पेश करते हुए अजित पवार ने कहा बड़े विकास परियोजनाओं के जरिये महाराष्ट्र को विकसित और समृद्ध राज्य बनाने का लक्ष्य है. उन्होंने कहा की मुंबई महानगर विकास क्षेत्र राज्य का ग्रोथ हब बन रहा है. यहाँ सरकार ने २०२५ – २६ में इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर का आर्थिक विकास केंद्र के रूप में विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत, मुंबई और इसके आसपास के सात प्रमुख स्थानों में अत्याधुनिक व्यापार केंद्र बनाए जाएंगे। इन स्थानों में बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स, कुर्ला-वर्ली, वडाला, गोरेगांव, नवी मुंबई, खारघर और विरार-बोइसर शामिल हैं।

मौजूदा अर्थव्यवस्था का आकार $140 बिलियन है, जिसे 2030 तक $300 बिलियन और 2047 तक $1.5 ट्रिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य है.

वैश्विक व्यापार केंद्र बनाने का लक्ष्य

इस परियोजना का उद्देश्य मुंबई महानगर क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को अगले कुछ वर्षों में एक नई ऊँचाई पर पहुंचाना है। मौजूदा अर्थव्यवस्था का आकार $140 बिलियन है, जिसे 2030 तक $300 बिलियन और 2047 तक $1.5 ट्रिलियन तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस विकास योजना के अंतर्गत, इन प्रमुख स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के व्यापार केंद्रों के निर्माण से न केवल राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, बल्कि ये क्षेत्र वैश्विक व्यापार, निवेश और उद्योग के केंद्र के रूप में उभरेंगे। इससे लाखों रोजगार अवसर उत्पन्न होंगे और मुंबई को एक प्रमुख वैश्विक आर्थिक केंद्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker