Trending

Shankar Mate Birthday | बापू ऊर्फ शंकर माटे के जन्मदिन पर अभिष्ट चिंतन

Shankar Mate Birthday | बापू ऊर्फ शंकर माटे के जन्मदिन पर अभिष्ट चिंतन

https://youtu.be/0nS2NzCpSSs?si=OwBUL6clUnoVSLlq

Shankar Mate Birthday | बापू ऊर्फ शंकर माटे के जन्मदिन पर अभिष्ट चिंतन नवी मुंबई सानपाड़ा में आज पूर्व नगरसेवक शंकर रामचंद्र माटे उर्फ बापू का 80वां जन्मदिन मनाया गया. इस अभिष्ट चिंतन कार्यक्रम में बीजेपी प्रवक्ता राजू शिंदे, हिंदीभाषी नेता राजेश राय, शशि नायर, शिवसेना के अजीत सावंत, प्रदीप सचदे, मिलिंद सुर्यराव समेत तमाम दिग्गजों और नागरिकों ने अपने चहेते वरिष्ठ समाजसेवी शंकर माटे को जन्मदिन की बधाइयां दी. सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच पूर्व नगरसेवक शंकर माटे ऊर्फ बापू ने केक काटा और सब की शुभकामनाएं स्वीकार की. इस अवसर पर तमाम जनों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों का गुणगान करते हुए उनके दीर्घायु की कामना की. इस अवसर पर बीजेपी प्रवक्ता राजू शिंदे और शिवसेना के अजीत सावंत समेत तमाम अतिथियों ने पूर्व नगरसेवक शंकर माटे को एक सच्चा समाजसेवक बताया और उनके जन्मदिन पर शुभकामना दी. बापू के जनसेवी कार्यों का गुणगान करते हुए उन्होंने कहा कि बापू 80 साल के हो गए हैं फिर भी उनकी जनसेवा जारी है, इसके लिए उन्हें दीर्घायु मिले.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker