Trending

NMMC Budget 2025 : नवी मुंबई में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए मनपा का बड़ा प्लान

NMMC Budget 2025 : What is the big plan for quality education in Navi Mumbai?

नवी मुंबई /सुमित गायकवाड़ः  नवी मुंबई महानगरपालिका का 2024-25 का सुधारित और 2025-26 का मूल बजट महापालिका आयुक्त तथा प्रशासक डॉ. कैलास शिंदे आज पेश कर दिया. इस अवसर पर मुख्य लेखा एवं वित्त अधिकारी सत्यवान उबाळे, अतिरिक्त आयुक्त डॉ. राहुल गेठे, शहर अभियंता शिरीष आरदवाड और अन्य विभाग प्रमुख भी उपस्थित रहे.  बजट में नवी मुंबई के विकास की दिशा में कई प्रमुख योजनाओं की घोषणा की गई है, जो नागरिकों के जीवन स्तर को सुधारने में मदद करेंगी। शिक्षण व्यवस्था पर खास ध्यान दिया गया है. आयुक्त के अनुसार गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए कई बड़े कदम उठाए जाएंगे. कई नए उपक्रम प्रारंभ किए जाएंगे.

 “नवी मुंबई शहर को ‘विकास केंद्र’ के रूप में विकसित करना हमारा उद्देश्य है, और इस दिशा में कई योजनाएँ बनाई गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा शहर को ‘सुपर स्वच्छ लीग’ के तहत शामिल किया गया है, और इससे शहर का मान सम्मान बढ़ा है। अब हम इस सम्मान को बनाए रखने और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” – आयुक्त डॉ. कैलास शिंदे

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा योजनाएँ:

आयुक्त डॉ. शिंदे ने नवी मुंबई महानगरपालिका के स्कूलों में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने के लिए कई योजनाओं की घोषणा की है:

  1. वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकास: नवी मुंबई के स्कूलों में अटल लैब की स्थापना की जाएगी ताकि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और ज्ञान बढ़ सके। इसके अलावा, भौगोलिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक ज्ञान के लिए पुस्तकालय बनाए जाएंगे।
  2. कंप्यूटर लैब: महानगरपालिका के CBSE और अन्य स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए कंप्यूटर लैब स्थापित किए जाएंगे, ताकि विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की सुविधा मिल सके।
  3. साइंस पार्क: शालेय विद्यार्थियों के ज्ञान को बढ़ाने के लिए जीवन, ऊर्जा, पर्यावरण, अंतरिक्ष और यांत्रिक/रोबोटिक तकनीक पर आधारित साइंस पार्क स्थापित किया जाएगा। यह पार्क 20,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में बनाया जाएगा और इसे नेहरू तारांगण जैसी संस्थाओं के साथ साझेदारी में विकसित किया जाएगा।
IAS ट्रेनिंग और मेडिकल कॉलेज जल्द होगा शुरू

बजट में मेडिकल इंस्टीट्यूट खोलने की जानकारी दी गई है, जहां 2025-26 के लिए 5 विषयों में मेडिकल पढ़ाई के लिए 22 छात्रों को प्रवेश देने की तैयारी है. आगे 4 और पोस्ट ग्रेजुएट सिलेबस शुरु किए जाएंगे. 2 आयुष अस्पताल यानी आयुर्वेदिक हास्पिटल खोले जाएंगे. साथ ही नर्सिंग कालेज खोला जाएगा, जिसके लिए भूखंड की जरूरत है. मनुष्यों के साथ ही पशुओं के लिए एडवांस अस्पताल खोलने की तैयारी है. नेहरू तारांगण की मदद से 20 हजार वर्गमीटर पर सायंस पार्क विकसित किया जाएगा. आईएएस-आईपीएस ट्रेंनिंग के लिए प्रशिक्षण केंद्र खोला जाएगा.

  1. समावेशी शैक्षिक नीति: शालेय पाठ्यक्रम के अलावा, खेल शिक्षा, सांस्कृतिक विकास, विज्ञान, तकनीकी शिक्षा, आर्थिक साक्षरता, लैंगिक शिक्षा, गणितीय खेल, रक्षा और व्यवहारिक ज्ञान पर आधारित विविध कार्यक्रम चलाए जाएंगे। यह नीति विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई है।
  2. डिजिटल वितरण प्रणाली: विद्यार्थियों को गणवेश और शालेय सामग्री महापालिका द्वारा 100% वितरित की जाएगी, ताकि शैक्षणिक वर्ष की शुरुआत से पहले छात्रों को उनकी आवश्यक सामग्री मिल सके।
  3. मूल्यांकन और शिक्षक प्रशिक्षण: ‘प्रथम’ संस्था द्वारा शालेय विद्यार्थियों का मूल्यांकन किया जाएगा, और आवश्यकता के अनुसार शिक्षक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ताकि विद्यार्थियों की गुणवत्ता में सुधार हो सके।
  4. मिशन इनोवेशन: ‘मिशन इनोवेशन’ नामक एक पहल शुरू की जाएगी, जिसके तहत विद्यार्थियों को डॉ. डी. वाय. पाटिल विश्वविद्यालय में नवाचार (Innovation) के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत, छात्र अपने दैनंदिन जीवन की समस्याओं का तकनीकी समाधान ढूंढने में सक्षम होंगे।
  5. राष्ट्रीय छात्र सेना (NCC): शालेय विद्यार्थियों के लिए NCC प्रशिक्षण की योजना लागू की जाएगी, जिससे उन्हें शिस्त और देशप्रेम की भावना विकसित हो सके।
  6. छात्रवृत्तियाँ: 2023-24 में 26,309 विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियाँ दी गईं, और 2024-25 में 43,791 आवेदन प्राप्त हुए हैं। योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियाँ देने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker