Trending

Jayshree Chitre Exclusive : BJP में घर वापसी करने वालों को वफादारी साबित करनी होगी

जयश्री चित्रे एक्सक्लूसिव: बीजेपी में घर वापसी करने वालों की निष्ठा सिद्ध होगी

नवी मुंबई : बीजेपी इंटेलेक्चुअल सेल महाराष्ट्र की उपाध्यक्ष एवं कार्यकारी सदस्य जयश्री चित्रे ने नवी मुंबई बीजेपी में हो रही कार्यकर्ताओं की घर वापसी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने खास बातचीत में साफ तौर पर कहा कि विधानसभा चुनाव में पार्टी छोड़कर संदीप नाईक के साथ एनसीपी पवार खेमें में गए नगरसेवकों और पदाधिकारियों को बीजेपी में वापस नहीं लेना चाहिए. दावा किया कि उनके आने से निष्ठावान बीजेपी कार्यकर्ता फिर निराश हो गए हैं. विधानसभा चुनाव में जिनके खिलाफ प्रचार किया मनपा चुनाव में उनके लिए वोट मांगना पड़ेगा. बीजेपी की वरिष्ठ नेता ने कहा कि आलाकमान ने ऐसे कार्यकर्ताओं को क्यों लिया इसमें कोई रणनीति हो सकती है लेकिन हकीकत में इन्हें पार्टी के प्रति अपनी वफादार साबित करनी होगी वर्ना उन्हें जनता से वोट मांगने में भारी मुश्किल होगी. उनकी वजह से बीजेपी में अंदरुनी तकरार बढ़ेगी जो चुनाव में नयी चुनौती पैदा करेगी.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker