Saint Ghadge Jayanti : घनसोली में “स्वच्छ जल, स्वच्छ मन” अभियान
Saint Ghadge Jayanti : "Clean water, clean mind" campaign in Ghansoli
नवी मुंबई: संत गाडगे महाराज की जयंती के अवसर पर नवी मुंबई महानगरपालिका की ओर से घनसोली प्रभाग में स्वच्छ जल, स्वच्छ मन अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल पर्यावरण की रक्षा करना बल्कि जन जागरूकता फैलाना भी था।इस अभियान में संत निरंकारी सेवा संस्थान के सदस्यों, नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिलकर सक्रिय भाग लिया। यह आयोजन घनसोली क्षेत्र के राजीव गांधी झील गोथिवली में हुआ, जहां झील जलाशय और आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई।
नावों के जरिये जलाशय की सफाई
झील क्षेत्र की सफाई के साथ-साथ, बेड़ों और नावों के माध्यम से झील के जलाशय में जाकर सफाई कार्य किया गया। इससे यह सुनिश्चित किया गया कि झील का पानी साफ रहे और आसपास का पर्यावरण भी स्वच्छ बने।
स्वच्छता दूत माने जाते थे गाडगे महाराज इस अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया और संत गाडगे महाराज के योगदान को याद किया गया। नगर निगम ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनभागीदारी को बढ़ावा दिया।




