स्वामी रामदेव ने ब्रायन जॉनसन को दिया पतंजलि आने का आमंत्रण, जानिए क्या है खास
Swami Ramdev invites Brian Johnson to Haridwar, What is the motto
नई दिल्ली: योग गुरु स्वामी रामदेव ने अमेरिकी टेक मिलेनियर और एंटी-एजिंग विशेषज्ञ ब्रायन जॉनसन को हरिद्वार स्थित अपने पतंजलि योगग्राम में आमंत्रित किया है। स्वामी रामदेव ने एंटी-एजिंग के वैज्ञानिक दृष्टिकोण को योग, आयुर्वेद और प्रकृति में निहित बताया और ब्रायन जॉनसन से इस पर चर्चा करने का आग्रह किया।
स्वामी रामदेव का यह आमंत्रण ब्रायन जॉनसन द्वारा हरिद्वार की वायु गुणवत्ता पर चिंता जताए जाने के बाद आया है। जॉनसन ने सोशल मीडिया पर हरिद्वार की वायु गुणवत्ता के बारे में सवाल उठाया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वर्तमान में हरिद्वार में PM2.5 का स्तर 36 µg/m³ है, जो एक दिन में 1.6 सिगरेट पीने के बराबर है। इसके परिणामस्वरूप हृदय रोग और कैंसर का खतरा बढ़ सकता है और समय से पहले मृत्यु की संभावना हो सकती है।
https://x.com/yogrishiramdev/status/1892939591453163911
स्वामी रामदेव ने – “यदि आप घोड़े की तरह दौड़ना चाहते हैं, मजबूत प्रतिरक्षा विकसित करना चाहते हैं, और एंटी-एजिंग को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो स्वर्ण शिलाजीत और इम्यूनोग्रिट गोल्ड का सेवन करें।” यह दोनों प्रोडक्ट पतंजलि के हैं और स्वामी रामदेव के मुताबिक, ये उत्पाद जीवनशैली को स्वस्थ बनाने और उम्र बढ़ाने में सहायक हैं।
स्वामी रामदेव का संदेश
स्वामी रामदेव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर ब्रायन जॉनसन को हरिद्वार आने का न्यौता दिया और कहा, “हम आपको हरिद्वार योगग्राम के AQI के प्रमाण के साथ वीडियो भेज रहे हैं। हम चाहते हैं कि आप भारत के योग व योगियों के बारे में निष्पक्ष और वैज्ञानिक दृष्टिकोण रखें। रियल एंटी-एजिंग का वैज्ञानिक रास्ता योग, आयुर्वेद और प्रकृति से निकलता है।”
ब्रायन जॉनसन का जवाब
ब्रायन जॉनसन ने स्वामी रामदेव के इस आमंत्रण को स्वीकार किया है। पतंजलि योगपीठ ने भी जॉनसन के आमंत्रण स्वीकार करने का स्वागत किया है। पतंजलि के प्रवक्ता एस तिजारावाला ने कहा, “स्वामीजी की घोड़े संग दौड़ के बाद योग-आयुर्वेद-प्रकृति के रहस्य व प्रभाव जानने की जिज्ञासा दुनिया भर में उत्पन्न हुई है।”





