Trending

Yavatmal में अनुसूचित जाति आयोग की बैठक: योजनाओं को सुदृढ़ करने के लिए दिए आवश्यक सुझाव

Scheduled Caste Commission meeting in Yavatmal: Necessary suggestions given to strengthen the schemes

यवतमाल : यवतमाल में अनुसूचित जाति आयोग की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष और सदस्य, एडवोकेट धर्मपाल मेश्राम ने यवतमाल जिले के शासकीय विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ अनुसूचित जाति के कल्याण के लिए लागू की जा रही योजनाओं पर चर्चा की। इस बैठक में जिले में चल रही योजनाओं और गतिविधियों की समीक्षा की गई।

इस अवसर पर जिला जाति सत्यापन समिति के सदस्य और उपायुक्त प्राजक्ता इंगले, समाज कल्याण सहायक आयुक्त मंगला मुन, यवतमाल नगरपरिषद के प्रमुख शुभम क्यतमवार, वाणी नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष तारेंद्र बोर्डे, जिला परिषद समाज कल्याण विभाग के निरीक्षक सचिन महल्ले और प्रमोद मोपारी उपस्थित थे।

धर्मपाल मेश्राम – सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के नागरिकों के लिए कई योजनाएँ बनाई गई हैं, जिनका लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से किसान योजनाओं के तहत बकरी समूह, दुधारू पशु वितरण, और दिव्यांग श्रमिकों के बच्चों के लिए छात्रवृत्ति योजना पर जोर दिया और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि लाभार्थियों की आय बढ़ाने की दिशा में भी कदम उठाए जाएं।

इसके अलावा, श्री मेश्राम ने जिला जाति सत्यापन समिति द्वारा वैधता प्रमाण पत्र वितरण, लंबित आवेदन और समिति की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और आवश्यक सुधारों के सुझाव दिए। उन्होंने जिला परिषद के समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने की भी बात की और जो संस्थान बंद पाए जाएं, उनकी जांच की निर्देश दिए।

इस बैठक में श्रमिकों के लिए चल रही योजनाओं की भी समीक्षा की गई, और इनके प्रभावी क्रियान्वयन के उपायों पर चर्चा की गई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker