Trending

Torres Fraud : टोरेस घोटाले में 7वां आरोपी लल्लन सिंह गिरफ्तार, पुछताछ में खोले चौकाने वाले राज

Torres Fraud: Seventh arrest in Torres scam case, arrested by police from Navi Mumbai

नवी मुंबई : महाराष्ट्र के नवी मुंबई में आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने टोरेस निवेश घोटाले के सातवें आरोपी लल्लन सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी लल्लन सिंह ने निवेशकों से प्राप्त कैश को डमी कंपनियों की मदद से ब्लैक मनी को व्हाइट में बदलता था। गिरफ्तार करने के बाद लल्लन सिंह को आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 25 फरवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

डेढ़ महीने से था फरार, प्रयागराज से लौटते ही गिरफ्तार

ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक, लल्लन सिंह की गिरफ्तारी से पहले वह फरार हो गया था और प्रयागराज चला गया था। पुलिस की टीम उसके पीछे लगातार जांच कर रही थी। नवी मुंबई पहुंचने पर लल्लन सिंह को एक कॉफी शॉप से गिरफ्तार कर लिया गया। वह पिछले डेढ़ महीने से फरार था।

13.78 करोड़ की ब्लैक मनी को ह्वाइट करने का खुलासा

पूछताछ में खुलासा हुआ कि लल्लन सिंह एक कंसल्टेंट के तौर पर काम करता था और उसने अपनी जानकारी इंटरनेट पर डाली थी। इसके बाद टोरेस के लोग उससे संपर्क करके उसे कंसल्टेंट बना लेते थे। आरोप है कि उसने कुल 13.78 करोड़ रुपये की ब्लैक मनी को व्हाइट किया। आर्थिक अपराध शाखा अब और भी बड़े खुलासों की उम्मीद कर रही है, क्योंकि लल्लन सिंह की गिरफ्तारी से इस घोटाले की परतें खुलने की संभावना है। अब तक इस घोटाले में सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

टोरेस निवेश घोटाला लगभग 400 करोड़ का एक बड़ा वित्तीय धोखाधड़ी का मामला है, जिसमें हजारों लोगों के साथ ठगी करने का मामला है। इकोनॉमिक अफेंस विंग यानी आर्थिक अपराध शाखा जिसकी जांच कर रही है . इस मामले में कई और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker