श्री रामलला मंदिर | अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर की सालाना आय हुई 700 करोड़ के पार
Sri Ramlala Temple | Annual income of Shri Ram Lala temple in Ayodhya crossed 700 crores
https://youtu.be/mmTYwQxc3HY?si=w3sHwCDZ2ohZ5E5l
Sri Ramlala Temple | अयोध्या के श्रीराम लला मंदिर की सालाना आय हुई 700 करोड़ के पार प्रभुश्रीराम की नगरी अयोध्या श्रद्धालुओं की पहली पसंद बनती जा रही है.यहां भक्तों एवं तीर्थयात्रियों के आने के रोज नए-नए रिकॉर्ड बन रहे हैं. चढ़ावे के सालाना आय के मामले में भी राम मंदिर देश का तीसरा सबसे बड़ा धर्म स्थल बन चुका है. पहले नंबर पर तिरुपति बालाजी मंदिर, दूसरे नंबर पर पद्मनाभस्वामी मंदिर है. श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से अब तक 13 करोड़ से अधिक श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या पहुंच चुके है. मंदिर ट्रस्ट के प्रभारी प्रकाश गुप्ता के अनुसार राम मंदिर की सालाना आय 700 करोड़ रुपए को पार कर चुकी है. सालाना चढ़ावे के मामले में भी राम मंदिर ने स्वर्ण मंदिर, वैष्णो देवी और श्री साईं मंदिर को पीछे छोड़ दिया है. अयोध्या उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के साथ-साथ देश की अर्थव्यवस्था और विकास में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.



