Nirankari Mission | वडाला सत्संग भवन में 70 निरंकारी भक्तों ने किया रक्तदान |
Nirankari Mission | 70 Nirankari devotees donated blood at Wadala Satsang Bhavan |
मुंबई : संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन द्वारा सत्संग भवन वडाला पूर्व में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 70 से अधिक निरंकारी अनुयायियों ने रक्तदान किया. निरंकारी मिशन वर्तमान सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मार्गदर्शन में विविध स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करता आ रहा है. संत निरंकारी ब्लड बैंक ने यहां रक्त संग्रहण की जिम्मेदारी निभाई. निरंकारी मिशन की ओर से लगातार मानव सेवा, पर्यावरण सुरक्षा और आध्यात्मिक चेतना जगाने के उपक्रम चलाए जा रहे हैं. तस्वीर में दिख रहा यह रक्तदान शिविर वडाला पूर्व स्थित निरंकारी सत्संग भवन का है. आज इस रक्तदान शिविर में 70 निरंकारी भक्तों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया और मानवता का संदेश दिया. वडाला सत्संग भवन के मुखी रमाशंकर जायसवाल की संकल्पना और स्थानीय सेवादल इकाई के सहयोग से इस शिविर का आयोजन किया गया जो सफल रहा. मुखी रमाशंकर जायसवाल ने कहा कि बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की शिक्षा है कि”रक्त नालियों में नहीं बल्कि लोगों की नसों में बहना चाहिए” इसका अनुसरण करते हुए आज अनुयायियों ने अपना रक्तदान किया.



