Trending

मोदी-3.0 बजट | मोदी सरकार का बजट विकसित भारत का बजट हैः निरंजन डावखरे

Modi-3.0 Budget | Modi government's budget is the budget of developed India: Niranjan Davkhare

https://youtu.be/6I2gCgURdZo?si=3-YQ78lQTT-bZI48

Modi-3.0 Budget | मोदी सरकार का बजट विकसित भारत का बजट हैः निरंजन डावखरे केंद्र की मोदी सरकार ने 2025-26 के लिए नया बजट पेश कर दिया है. आज इस बजट की जानकारी देने पनवेल में विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीजेपी विधायक प्रशांत ठाकुर एवं विधायक निरंजन डावखरे, बीजेपी के रायगड़ उत्तर जिलाध्यक्ष अविनाश कोली समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे. विधायक प्रशांत ठाकुर एवं विधायक निरंजन डावखरे ने मोदी सरकार 3.0 के सालाना बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अबकी बार का बजट किसानों को लाभ, नौजवानों को रोजगार और नागरिकों को आरोग्य लाभ दिलाने के साथ ही भारत को विकसित राष्ट्र बनाने वाला बजट है. बीजेपी विधायकों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने टैक्स सिलेबस को 7 लाख से 12 लाख तक बढ़ाकर सामान्य जनों और नौकरीपेशा लोगों को ऐतिहासिक राहत दी है. उन्होंने कहा कि जनता पर टैक्स का बोझ लादे बिना सरकार ने गांव, शहर, उद्योग, कृषि, शिक्षा, टेक्नोलोजी समेत हर सेग्मेंट के विकास का ऐसा ढांचा तैयार किया है जो भारत को सक्षम,और समृद्ध बनाने में मददगार बनेगा.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker