Trending

मंत्री गणेश नाईक के पोते संकल्प नाईक का चौकाने वाला बयान हुआ वायरल

Minister Ganesh Naik's grandson Sankalp Naik's shocking statement goes viral

https://youtu.be/sp3oPSaXtH8?si=yIZlQKmpcwcc8-Dr

मंत्री Ganesh Naik के पोते Sankalp Naik का चौकाने वाला बयान हुआ वायरल संकल्प नाईक वनमंत्री गणेश नाईक के पोते और पूर्व सांसद डॉ.संजीव नाईक के बेटे हैं. नवी मुंबई की राजनीति में नाईक फेमिली की तीसरी पीढ़ी का नेतृत्व कर रहे हैं. अबकी महानगर पालिका चुनाव में सागर नाईक और संजीव नाईक की तरह उन्हें लांच करने की तैयारी है. यह भी माना जा रहा है कि उन्हें गणेश नाईक महापौर बना सकते हैं. आजकल उनका एक बयान सुर्खियों में है. वाशी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संकल्प नाईक ने अपने चाचा और एनसीपी पवार गुट के टिकट पर बेलापुर से विधानसभा चुनाव लड़े संदीप नाईक की हार पर जो कुछ कहा वह चौकाने वाला है. चूंकि गणेश नाईक अभी भी बीजेपी में हैं मंत्री हैं, और उनके बेटे संदीप नाईक बीजेपी से बाहर हैं. ऐसे में संकल्प नाईक का यह बयान कई संकेत देता है..

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker